Site icon News1India

टल गया बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव , जेपी नड्डा ही रहेंगे प्रेसिडंट की कुर्सी पर कायम 

BJP President Election 2025

BJP President Election 2025 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय पार्टी की शीर्ष इकाई द्वारा लिया गया है। नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कब आयोजित होंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। बीजेपी पहले मई महीने में अध्यक्ष का चुनाव करने का विचार कर रही थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने अध्यक्ष पद के चुनाव को टालने का फैसला लिया है, जिससे जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता जारी रहेगी। नड्डा 2020 से इस पद पर काबिज हैं। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुई तनावपूर्ण परिस्थितियों में लिया गया। पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल केंद्र सरकार के मुद्दों को सुलझाने की है, और बीजेपी संगठन के चुनाव को स्थगित करने का निर्णय इस परिस्थिति से मेल खाता है। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को कठोर सजा देने का संकल्प लिया था, और कहा था कि आतंकवादियों को हर हाल में सजा दिलवाई जाएगी।

अमित शाह के बाद बने थे अध्यक्ष 

2020 में अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद, जगत प्रकाश नड्डा को बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया था। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद नड्डा के पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन चुनाव के स्थगित होने के कारण वे अभी भी अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। बीजेपी के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि नड्डा के बाद पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा।

यह भी पढ़ें : विकेटकीपर संग टीम ने जमकर किया भांगड़ा, ‘लिटिल कोहली’ ने आउट करने…

पिछले छह महीने में इस पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन अंतिम निर्णय चुनाव के बाद ही होगा। बीजेपी के संविधान के अनुसार, राज्यों में चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। पार्टी की स्थापना के बाद से अब तक अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से ही किया गया है। बीजेपी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था।

Exit mobile version