Site icon News1India

झांसी में अल्ट्रासाउंड का काला कारोबार, एक व्यक्ति की दो रिपोर्ट,एक रिपोर्ट सही तो दूसरी रिपोर्ट गलत

Jhansi Breaking

Jhansi Breaking : झांसी में लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां इलाज के नाम पर उन्हें गुमराह करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत देने ओर गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात कराने की सलाह देने पर पीड़ित ने उप-जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की।।

झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले धवल अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी का कुछ दिन पूर्व मऊरानीपुर के गुप्ता अल्ट्रासाउंड पर अल्ट्रासाउंड कराया था। जिसमें उसे रिपोर्ट गलत दी। ओर रिपोर्ट में बताया कि गर्भ में कोई बच्चा नहीं है।। जिस पर उसे गर्भाशय की सफाई कराने की सलाह दी । जिसके बाद पीड़ित ने झांसी में अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमें तीन माह का गर्भ में पल रहे बच्चे की पुष्टि हुई।।जिसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की जांच पर गलत रिपोर्टें देने वाले गुप्ता अल्ट्रासाउंड के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें : पिंक बॉल टेस्ट के 12 मैचों से दबदबा कायम, क्या इस बार भी भारत के सामने नहीं ढहेगा ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ?

Exit mobile version