Site icon News1India

एक घंटे के लिए रोकी गई IRCTC पर ट्रेन टिकटों की बुकिंग, जानें क्या है बड़ी वजह ?

Indian Railway

Indian Railway : अगर आप ट्रेन से यात्रा करने के लिए अपना टिकट बुक कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। दरअसल, IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए बंद हो गई है, जिसके कारण रेल टिकट बुकिंग में समस्या आ रही है। इस कारण यात्रियों को टिकट बुक करने में खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, तत्काल टिकट बुक कराने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के बीच, IRCTC ने एक बयान जारी कर इस तकनीकी समस्या के कारण को स्पष्ट किया है।

आईआरसीटीसी ने अपने बयान में बताया है कि मेंटिनेंस गतिविधियों के कारण ई-टिकटिंग सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, और यह समस्या अगले एक घंटे तक जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे कुछ समय बाद फिर से प्रयास करें। इसके साथ ही, अगर किसी को सहायता की जरूरत हो, तो कैंसिलेशन या TDR फाइल करने के लिए कस्टमर केयर नंबर 14646 पर संपर्क कर सकते हैं, या ईमेल के जरिए etickets@irctc.co.in पर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

डेली कई लोग करते हैं बुकिंग

भारत में परिवहन के साधनों में भारतीय रेलवे का अहम स्थान है। इसके अलावा, रेलवे टिकटों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से ही की जाती है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन यात्रा करते हैं, लेकिन सोमवार को अचानक टिकट बुकिंग प्रक्रिया में आई रुकावट ने बड़ी समस्या पैदा कर दी। वेबसाइट ठप होने के कारण तत्काल टिकट बुकिंग कराने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि ये टिकट आम तौर पर सुबह 10-11 बजे के बीच बुक किए जाते हैं।
Exit mobile version