Site icon News1India

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर बताया कि ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिनों की सैलरी के बराबर एड-हॉक प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बोनस की राशि ₹6,908 तय की गई है।

किन्हें मिलेगा बोनस का लाभ?

यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहेंगे और जिन्होंने कम से कम लगातार छह महीने काम किया हो। अगर किसी कर्मचारी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे उतने महीनों के हिसाब से बोनस दिया जाएगा जितना उसने काम किया है।

सीएपीएफ कर्मियों को भी लाभ

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और सशस्त्र बलों के पात्र जवान भी इस बोनस के दायरे में आएंगे। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के सैलरी स्ट्रक्चर पर काम करते हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स-ग्रेशिया के हकदार नहीं हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

एड-हॉक कर्मचारी और कैजुअल लेबर शामिल

एड-हॉक कर्मचारी, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है, बोनस के पात्र होंगे। वहीं कैजुअल लेबरर, जिन्होंने पिछले तीन सालों में निर्धारित दिनों तक काम किया है, उन्हें ₹1,184 बोनस मिलेगा।

बोनस पाने की शर्तें

वही कर्मचारी पात्र होंगे जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहें।

जो कर्मचारी इस तारीख से पहले रिटायर हुए, इस्तीफा दिया या निधन हो गया, उनमें से केवल वे पात्र होंगे जिन्होंने कम से कम 6 महीने की सेवा की हो।

जो कर्मचारी डेप्युटेशन पर अन्य संस्थानों में हैं, उन्हें बोनस उनकी मौजूदा संस्था द्वारा मिलेगा।

बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपये तक राउंड की जाएगी।

कैसे होगी बोनस की गणना?

बोनस की गणना अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन पर होगी। उदाहरण के तौर पर:
7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89, जिसे राउंड करके ₹6,908 किया गया है।

लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा

सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के जवानों को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहारों के मौसम में बोनस मिलने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत और खुशी मिलेगी।

Exit mobile version