Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा से मध्य रेल ने अप्रैल-अगस्त में

माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा से मध्य रेल ने अप्रैल-अगस्त में कमाया 1.13 करोड़ रुपये का राजस्व

मुंबई। माथेरान मुंबई के नागरिकों के लिए निकटतम और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अमन लॉज और माथेरान के बीच यात्रियों के लिए अपनी शटल सेवाओं के साथ मध्य रेल ने इस स्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मध्य रेल को माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा से अप्रैल-अगस्त 2022 में 1.13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य रेल द्वारा परिचालित इस शटल सेवा से अप्रैल से अगस्त 2022 की अवधि के दौरान 1.54 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 12,074 पैकेजों में 2,454 क्विंटल पार्सल का परिवहन किया, जबकि अमन लॉज और माथेरान के बीच अप्रैल से अगस्त 2021 की अवधि के दौरान 5,341 पैकेजों में 56,043 यात्रियों और 1,128 क्विंटल पार्सल का परिवहन किया गया था।

इसके परिणामस्वरूप अप्रैल से अगस्त 2021 की अवधि के दौरान 32.86 लाख रुपये की तुलना में अप्रैल-अगस्त 2022 की अवधि के दौरान 1.13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, इसमें अप्रैल से अगस्त 2021 की अवधि के दौरान 32.43 लाख रुपये का यात्री अर्जन और 43,566 के पार्सल आय की तुलना में 1.12 करोड़ रुपये का यात्री राजस्व और 92,254 रुपये का पार्सल राजस्व शामिल है।

Exit mobile version