Site icon News1India

8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी, ‘मौका मैन’ विशाल मल्होत्रा फिर लौटे

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर यह है कि आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी के साथ ही हमारा पसंदीदा ‘मौका मैन’ भी वापस आ गया है। मौका-मौका अभियान से मशहूर हुए विशाल मल्होत्रा एक बार फिर क्रिकेट के दीवानों को मनोरंजन की नई खुराक देने के लिए तैयार हैं।

क्रिकेट के सबसे यादगार अभियानों में से एक

2015 में भारत-पाकिस्तान मैच (Champions Trophy 2025) के लिए बनाए गए मौका मौका विज्ञापन ने रातों-रात सनसनी मचा दी थी। यह इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे क्रिकेट मैचों के दौरान राष्ट्रगान की तरह देखा जाने लगा। पिछले दस वर्षों से यह अभियान क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

10 साल पूरे, मुंबई में जश्न

7 फरवरी 2025 को मुंबई में मौका मौका के सफल दस साल पूरे होने का भव्य जश्न मनाया गया। इस मौके पर स्टार स्पोर्ट्स की पूरी टीम, लेखक, गीतकार, मार्केटिंग टीम और विशाल मल्होत्रा सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। विशाल ने अपने बैनर मौका प्रोडक्शंस के तहत विकास दुबे (क्रिएटिव और गीतकार) और स्टार स्पोर्ट्स टीम के साथ मिलकर कई यादगार विज्ञापन बनाए हैं, जिनमें 2015, 2016, 2019, 2021, 2023 और 2024 के विश्व कप अभियान शामिल हैं।

विशाल मल्होत्रा – एक बहुआयामी कलाकार

विशाल मल्होत्रा न केवल ‘मौका मैन’ के रूप में मशहूर हैं, बल्कि एक अनुभवी अभिनेता भी हैं। उन्होंने केएफसी, सेंटर फ्रूट, घड़ी डिटर्जेंट और ज़ूमकार जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने सनम रे, खिचड़ी 2, 1920 लंदन जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

यह भी पढ़े: Champions Trophy 2025 Today Live : हैरी ब्रूक हुए आउट, इंग्लैंड का स्कोर पहुंचा 224/4

टीवी की दुनिया में भी उन्होंने बेहद 2 (2021), कथा (2023), मीठा खट्टा प्यार हमारा (2024) और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे कई शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। सूत्रों के मुताबिक विशाल जल्द ही एक मशहूर प्लेटफॉर्म और चैनल पर सारेगामा बैनर तले बन रहे एक सिटकॉम में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

क्रिकेट प्रशंसकों को नए ‘मौका मौका’ विज्ञापन का इंतजार

हर क्रिकेट टूर्नामेंट की जान बन चुका मौका मौका अभियान एक बार फिर लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। पूरे देश और क्रिकेट प्रेमियों को अब इसके नए संस्करण का बेसब्री से इंतजार है। मौका मैन और उनकी टीम ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नया विज्ञापन इस बार क्या नया ट्विस्ट लेकर आता है।

Exit mobile version