Site icon News1India

कुबेरेश्वर धाम में फिर मचा कोहराम, कांवड़ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत!

Kubereshwar Dham

Kubereshwar Dham : पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भगदड़ में दो महिलाओं की मौत के बाद, बुधवार को एक बार फिर दो और श्रद्धालुओं की जान चली गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या अब चार हो गई है।

बुधवार को हुई घटनाओं में पहली मौत कुबेरेश्वर धाम परिसर में हुई, जहां 50 वर्षीय चतुर सिंह, निवासी पंचवेल (गुजरात), अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में 65 वर्षीय ईश्वर सिंह, निवासी रोहतक (हरियाणा), एक होटल के सामने खड़े थे, जब वे अचानक गिर पड़े और उनकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों शवों को सीहोर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

मंगलवार को भी गईं थीं दो जानें

इससे एक दिन पहले, मंगलवार को भगदड़ जैसी स्थिति में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 56 वर्षीय जसवंतीबेन (पत्नी चंदू भाई), निवासी ओमनगर, राजकोट (गुजरात) और 48 वर्षीय संगीता गुप्ता (पत्नी मनोज गुप्ता), निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़ें : मेरठ की मीनाक्षी और लायवा ने उड़ाई “ड्रोन चोरों” की…

कुल 4 श्रद्धालुओं की मौत से श्रद्धालुओं में चिंता

महज दो दिनों में चार श्रद्धालुओं की मौत ने कुबेरेश्वर धाम में हो रहे आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और चिकित्सा इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए जांच का भरोसा दिलाया है, मगर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।

Exit mobile version