रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

1952 के बाद भारत में फिर दिखे चीते, जानें Sports Car से तेज दौड़ने वाले जानवर की रोचक बातें

by Juhi Tomer
सितम्बर 17, 2022
in देश, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

देश में पिछले कुछ दिनों से चीता सुर्खियों में है। सुर्खियों में हो भी क्यों ना 8 चीतों को लेने के लिए खास विमान नामेबिया पहुंचा था। जिन्हें आज मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो नेशनल पार्क में पीएम नरेंद्र द्वारा छोड़ गया है।लेकिन क्या भारत में आप चीतों का इतिहास जानते है। चलिए एक नजर चीते के इतिहास और उनकी विशेषताओं पर डालते है।

हावर्ड में हुई एक रिसर्च के मुताबिक आमतौर पर चीते के शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होता है लेकिन रफ्तार पकड़ते ही उसके शरीर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। चीते का दिमाग इस गर्मी को नहीं झेल पाता और इसीलिए चीता अचानक से दौड़ना बंद कर देता है।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

अगस्त 3, 2026

1952 में लुप्त हुए थे चीते

भारत में चीता आखिरी बार 1947 में देखा गया था। इसके बाद 1952 में चीते को भारत में लुप्त घोषित कर दिया गया था। अब चीतों को दोबारा भारत में बसाने की कोशिश हो रही है। जिसकी शुरुआत नामीबिया से भारत में लाए गए 8 चीतों से हो गई है, जिन्हें मध्य प्रदेश के कूना नेशनल पार्क में रखा गया है। 75 वर्ष की बेहद लंबी अवधि के बाद भारत की धरती पर चीतों ने कदम रखा है। ऐसे में चीते की कुछ प्रमुख विशेषताओं को जानना भी दिलचस्प है।

अपनी तेज रफ्तार के लिए दुनिया में विख्यात बिल्ली की प्रजाति का जानवर चीता 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। वह हर सेकेंड में चार छलांग लगाता है। ये भी समझ लिजिए गति पकड़ने के मामले में चीता स्पोर्ट्स कार से भी तेज होता है। जो मात्र तीन सेकेंड में ही शून्य से 97 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार पकड़ लेता है। पूरी ताकत से दौड़ने पर यह 7 मीटर यानी 23 फुट लंबी छलांग लगा सकता है। हालांकि यह बिल्ली प्रजाति के अन्य जीवों की ही भांति काफी समय सुस्ताते हुए बिताता है।

450 मीटर से ज्यादा नहीं दौड़ सकता चीता

चीते आमतौर पर दिन के दौरान शिकार करते हैं। जब शेर बहुत सक्रिय नहीं होते हैं। चीता खुले मैदानों में शिकार करने का आदी होता है तथा प्रायः सप्ताह में एक बार ही शिकार करता है और वर्षभर में 50 जानवरों से उसका काम चल जाता है। माना जाता है कि चीता अपने शिकार को छोड़कर नहीं जाता और उसके शिकार में किसी की हिस्सेदारी नहीं होती।चीते के बारे में यह तो हर कोई जानता है कि यह दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर है लेकिन यह प्रायः कम लोग ही जानते हैं। लेकिन चीते ज्यादा लंबा नहीं दौड़ सकते। चीता बहुत लंबी दूरी तक तेज गति से नहीं दौड़ सकता और यह दूरी प्रायः 450 मीटर से ज्यादा नहीं होती।

बिग कैट फैमिली का अकेला सदस्य जो दहाड़ता नहीं

शेर और बाघ के मुकाबले चीते बहुत पतले होते हैं। इनके सिर भी काफी छोटे होते हैं। इसके अलावा इनकी कमर पतली होती है। इनके शरीर पर काले धब्बे होते हैं। चीतों के चेहरे पर काली धारियां होती हैं।  जो इनकी आंखों के भीतरी कोनों से नीचे मुंह के कोनों तक जाती हैं।

जंगली चीतों में नर की उम्र 10-12 वर्ष जबकि मादा की उम्र 14-15 साल तक होती है। मादा चीता की गर्भ अवधि करीब तीन महीने की होती है और वह एक बार में 2-5 चीते को जन्म दे सकती है। चीता बिग कैट फैमिली का अकेला ऐसा सदस्य है। जो दहाड़ नहीं सकता। दरअसल चीते के गले में वह हड्डी नहीं होती, जिससे वह बाघ, शेर या तेंदुए जैसी आवाज निकाल सके।

60-70 मीटर तक करते है शिकार का पीछा

चीता रात में शिकार नहीं करता है और इस मामले में यह कैट प्रजाति के अन्य जीवों से अलग है। अपने शिकार का पीछा चीता प्रायः 60-70 मीटर के दायरे में ही करता है और अपने शिकार का पीछा वह करीब एक मिनट तक ही करता है। यदि इस दौरान वह अपने शिकार को नहीं पकड़ पाता तो उसका पीछा करना छोड़ देता है। दरअसल यह बहुत तेज रफ्तार से बहुत ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ पाता। चीता अपने पंजे का इस्तेमाल कर शिकार की पूंछ पकड़कर लटक जाता है और उसके बाद वह अपने पंजे के जरिये शिकार की हड्डियां तोड़ देता है। शिकार को पकड़ने के बाद चीता करीब पांच मिनट तक उसकी गर्दन को काटता है ताकि वह मर जाए। हालांकि छोटे शिकार पहली बार में ही मर जाते हैं।

शेर से साढ़े तीन गुना बड़ा होता है दिल

चीते की शारीरिक बनावट बहुत खास होती है। बाघ, शेर, तेंदुए तथा जगुआर की तुलना में इसका सिर काफी छोटा होता है, जिससे तेज रफ्तार के दौरान उसके सिर से टकराने वाली हवा का प्रतिरोध काफी कम हो जाता है। तेज रफ्तार से दौड़ने के लिए चीते की मांसपेशियों को बहुत ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है और इस ऑक्सीजन की सप्लाई को बरकरार रखने के लिए चीते के नथुनों के साथ श्वास नली भी मोटी होती है ताकि वह कम बार सांस लेकर भी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर में पहुंचा सके। शेर के मुकाबले चीते का दिल साढ़े तीन गुना बड़ा होता है। जो रक्त को तेजी से पूरे शरीर में पंप करता है तथा इसकी मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसी कारण दौड़ते समय इसे भरपूर ऑक्सीजन मिलती है।

कैसे करता है चीता शिकार

चीते की आंखों के नीचे आंसुओं जैसी काली धारियां होती हैं, जो वास्तव में सूर्य की तेज रोशनी को रिफ्लेक्ट करती हैं, जिससे चीता तेज धूप में भी साफ देख सकता है। इसकी आंखों में इमेज स्टेबिलाइजेशन सिस्टम होता है। जिसके चलते यह तेज रफ्तार में दौड़ते समय भी अपने शिकार पर फोकस बनाए रखता है। इसकी आंख सीधी दिशा में होती हैं। जिस कारण यह कई मील दूर तक भी आसानी से देख सकता है और इसे अंदाजा हो जाता है कि उसका शिकार उससे कितनी दूरी पर है। चीते की 31 इंच यानी 80 सेंटीमीटर तक लंबी पूंछ चीते के लिए रडार का काम करती है। जो अचानक मुड़ने पर बैलेंस बनाने के काम भी आती है।

शिकार को पंजे से जकड़ते है

अपने मजबूत पंजों की मदद से चीता दौड़ते समय जमीन पर ग्रिप बनाता है और आगे की ओर आसानी से जंप कर पाता है। दरअसल चीते के पंजे घुमावदार और ग्रिप वाले होते हैं। इतना ही नहीं अपने पंजे की वजह से ही वह अपने शिकार को कसकर जकड़े रख पाता है। चीते की खोपड़ी पतली हड्डियों से बनी होती है। जिससे इसके सिर का वजन भी कम हो जाता है और हवा के प्रतिरोध को कम करने के लिए चीते के कान बहुत छोटे होते हैं।

ये भी पढ़े-Project Cheetah: खत्म हुआ 70 साल का इंतजार, जन्मदिन के मौके पर PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े चीते

Tags: Big NewsCheetahsMadhya PradeshNational NewsNews1IndiaShivraj Singh Chouhantiger project
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Indore Police Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। हीरानगर...

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Lakhimpur Kheri: सलीमुद्दीन-आसिफ की दरिंदगी से एक बार फिर सुलग उठा लखीमपुर खीरी, SHO के सस्पेंड से शांत हुई भीड़

बूढ़े शरीर ने छोड़ा साथ तो वृद्ध ने मजदूरी से किया इनंकार, मालिक ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist