रायपुर में भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया।

Raipur Road Accident

Raipur Road Accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास खरोरा इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे राज्य को गमगीन कर दिया। रायपुर-बलौदाबाजार हाइवे पर बंगोली गांव के नजदीक ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे में 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा, खरोरा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

सीएम विष्णुदेव साय ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी हो और उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन साइबरशक्ति! भारतीय हैकर्स का डिजिटल धमाका, पाकिस्तानी…

सीएम साय ने कहा, इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद और दर्दनाक बताया। उन्होंने लिखा कि महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सरकार पूरी तरह से उनके साथ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता और राहत प्रदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, बंगोली गांव में हुई भीषण दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की जान जाने की दुखद जानकारी सामने आई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।”

यह सड़क दुर्घटना राज्य में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की स्थिति पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। पीड़ित परिवारों के लिए यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Exit mobile version