Site icon News1India

नेताओं से संभाल नहीं रहा घर, लड़ाई आयी रास्ते पर, रामविलास की पत्नी को देवरानी ने किया बेघर

Chirag Paswan’s Family Dispute: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के परिवार में विवाद फिर बढ़ गया है। उनके चाचा पशुपति पारस और उनके परिवार पर उनकी बड़ी मां, राजकुमारी देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला इतना बढ़ गया कि राजकुमारी देवी ने अलौली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

संपत्ति विवाद का नया मोड़

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। उनकी पहली पत्नी, राजकुमारी देवी ने अपने देवरानी शोभा देवी (पशुपति कुमार पारस की पत्नी) और सुनैना देवी (स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी) पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

राजकुमारी देवी के आरोप

राजकुमारी देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को दोपहर में शोभा देवी, सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवर उनके अलौली स्थित घर पहुंचे। दोनों देवरानियों ने मिलकर उनके बेडरूम का ताला लगा दिया और उनकी जरूरत का सारा सामान, गहने और अन्य वस्तुएं घर से बाहर फेंक दीं। इस घटना के कारण उनकी तबीयत भी खराब हो गई।

चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही चिराग पासवान नाराज हो गए। उन्होंने फोन पर राजकुमारी देवी से बात की और उनका हाल जाना। चिराग ने अपने भाई प्रिंस पासवान को तत्काल गांव जाकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा। उन्होंने जल्द ही खगड़िया आने का भी आश्वासन दिया।

चाचा पशुपति पारस पर भड़के चिराग

चिराग पासवान ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब और क्या आरोप बाकी रह गए हैं? उन्होंने चाचा पशुपति पारस और उनके परिवार पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि आखिर वे कितनी हद तक गिरेंगे? जानकारी के अनुसार, राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से संपत्ति के उचित बंटवारे की मांग की है।

ये भी पढ़ें:-Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया न्यायपालिका का सम्मान पर क्या नहीं करेंगी स्वीकार

पारिवारिक विवाद खुलकर आया सामने

यह पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है और कानूनी लड़ाई में बदल सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस पर और घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

Exit mobile version