Saturday, March 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

योगी के निर्देश: टेंपो, ई-रिक्शा चालकों और किराएदारों का होगा सत्यापन, त्योहारों की कड़ी सुरक्षा विकास उत्सव मनाने के आदेश

सीएम योगी ने टेंपो, ई-रिक्शा चालकों और किराएदारों के सत्यापन के निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। भड़काऊ बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जनपदीय विकास उत्सव में सरकार की उपलब्धियां दिखेंगी।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
March 24, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि टेंपो, ई-रिक्शा चालकों और किराए पर रहने वालों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही, नवरात्रि को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं और किसी को भी परंपरा के खिलाफ कोई काम करने की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर सभी जिलों में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।

त्योहारों को लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और पीआरवी-112 (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को सक्रिय रखा जाए।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, ईद-उल-फितर और बैसाखी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आने वाले हैं। पिछले आठ वर्षों में ये त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए गए हैं और इस परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भड़काऊ बयान देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

त्योहारों के दौरान कई स्थानों पर शोभायात्राएं और मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे कानून व्यवस्था के लिहाज से सतर्कता जरूरी होगी। मुख्यमंत्री ने उत्तेजक बयान देने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।उन्होंने अलविदा की नमाज और ईद के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इसके अलावा, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखने का भी आदेश दिया गया है।

धार्मिक आयोजनों से सड़कें बाधित नहीं होंगी

मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं से सड़क मार्ग बाधित न हो। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और इंटरनेट मीडिया की निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को शांति समितियों के साथ बैठक कर लोगों से संवाद करने को भी कहा।

रामनवमी और नवरात्रि पर विशेष प्रबंध

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी तरह, चैत्र नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, सहारनपुर में मां शाकुंभरी धाम और सीतापुर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

महिला अपराधों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस को चेतावनी दी कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती से रोक लगाने और ओवरलोडिंग पर जीरो प्वाइंट पर ही कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।

जनपदीय विकास उत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए 25 से 27 मार्च 2025 तक सभी जिलों में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन में केंद्र सरकार की 10 और प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिलों में विशेष प्रदर्शनी और शिलापट्ट प्रदर्शन लगाए जाएंगे।

तीन दिवसीय मेले का आयोजन

हर जिले के मुख्यालय पर स्थानीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इस दौरान सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर केंद्रित लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

इस उत्सव के तहत छह प्रमुख विषयों पर विचार गोष्ठी और संवाद सम्मेलन भी होंगे, जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Tags: CM Yogi latest updatesUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post
कांग्रेस ने इन्हें सौंपी ‘पॉवर हाउस’ की कमान, जानिए BJP को कैसे ‘440 वोल्ट’ का झटका देने जा रहे Rahul Gandhi

कांग्रेस ने इन्हें सौंपी ‘पॉवर हाउस’ की कमान, जानिए BJP को कैसे ‘440 वोल्ट’ का झटका देने जा रहे Rahul Gandhi

India’s Richest Railway Station: कौन सा है भारत का सबसे कमाऊ रेलवे स्‍टेशन, जानिए हर दिन कमाता है कितने करोड़ रुपये

India's Richest Railway Station: कौन सा है भारत का सबसे कमाऊ रेलवे स्‍टेशन, जानिए हर दिन कमाता है कितने करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist