Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह हमारी पहचान है कैसे सही करे लिखने में होने वाली गलतियां

हिंदी में लिखते समय कई शब्दों को लोग गलत तरीके से लिखते हैं। सही शब्दों का ज्ञान होने से आपकी भाषा शुद्ध और प्रभावी बनती है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 27, 2025
in राष्ट्रीय
common hindi mistakes and correct words
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Common Mistakes in Hindi Writing हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। यह सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की पहचान है। हिंदी का महत्व सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विदेशों में भी बोली और पढ़ी जाती है। इसके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक महत्व को देखते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। हालांकि, हिंदी लिखते समय कई लोग कुछ शब्दों को गलत लिखते हैं। ऐसे ही कुछ आम गलतियों को यहां बताया जा रहा है ताकि आप इन्हें दोहराने से बच सकें।

हिंदी में अक्सर गलत लिखे जाने वाले शब्द

हिंदी में कुछ शब्दों को गलत लिखने की आदत कई लोगों में देखी जाती है। यहां कुछ आम गलतियों के सही रूप दिए गए हैं, जिन्हें सही तरह से लिखने पर आपका लेखन ज्यादा प्रभावी और सही होगा।

RELATED POSTS

No Content Available

गलत व सही शब्दों की सूची

कृप्या (गलत) कृपया (सही)
लोग अक्सर “कृपया” को “कृप्या” लिख देते हैं, जो गलत है।

दुबिधा (गलत) दुविधा (सही)
सही शब्द “दुविधा” होता है, न कि “दुबिधा”।

स्वागतयोग्य (गलत) स्वागत-योग्य (सही)
इसे “स्वागत-योग्य” या “स्वागत योग्य” लिखा जाना चाहिए।

अध्यन (गलत) अध्ययन (सही)
“अध्यन” गलत शब्द है, सही रूप “अध्ययन” है।

अवस्य (गलत) अवश्य (सही)
“अवस्य” नहीं, बल्कि “अवश्य” लिखना सही होगा।

हस्ताक्ष्र (गलत) हस्ताक्षर (सही)
“हस्ताक्षर” को कई लोग “हस्ताक्ष्र” लिखते हैं, जो गलत है।

निर्वाद (गलत) निर्विवाद (सही)
सही शब्द “निर्विवाद” होता है।

ग्रहस्थी (गलत) गृहस्थी (सही)
“ग्रहस्थी” की जगह “गृहस्थी” लिखना चाहिए।

प्रतेक (गलत) प्रत्येक (सही)
“प्रतेक” गलत है, सही शब्द “प्रत्येक” है।

शान्दार (गलत) शानदार (सही)
“शान्दार” की जगह “शानदार” लिखें।

ग़लत (गलत) गलत (सही)
“ग़लत” में बिंदु की जरूरत नहीं है। सही शब्द “गलत” है।

विसय (गलत) विषय (सही)
“विसय” की जगह “विषय” सही शब्द है।

दीर्घायू (गलत) दीर्घायु (सही)
“दीर्घायू” नहीं, बल्कि “दीर्घायु” सही शब्द है।

उधारन (गलत) उदाहरण (सही)
“उधारन” की जगह “उदाहरण” सही शब्द है।

समबन्ध (गलत) संबंध (सही)
“सम्बन्ध” नहीं, बल्कि “संबंध” लिखना सही है।

अख़बार (गलत) अखबार (सही)
“अख़बार” में बिंदु लगाने की जरूरत नहीं है।

निशुल्क (गलत) निःशुल्क (सही)
इसे “निःशुल्क” लिखा जाना चाहिए।

अभारी (गलत) आभारी (सही)
सही शब्द “आभारी” है, न कि “अभारी”।

यथासम्भव (गलत) यथासंभव (सही)
इसे “यथासंभव” लिखना सही होता है।

सम्पत्ति (गलत) संपत्ति (सही)
“सम्पत्ति” नहीं, बल्कि “संपत्ति” सही शब्द है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन शब्दों को सही तरीके से लिखना बेहद जरूरी है। हिंदी भाषा में गलतियों से बचने के लिए सही शब्दों का ज्ञान होना चाहिए। यह सिर्फ लिखने की आदत सुधारने के लिए ही नहीं, बल्कि भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है।

Tags: correct hindi wordshindi spelling mistakes
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Indore girlfriend

Indore News: गर्लफ्रेंड का दुपट्टा पकड़ने की इतनी बड़ी सज़ा, लड़की ने गुस्से में दुपट्टे से अपने ही बॉयफ्रेंड का गला घोंट दिया

Bangladesh revolution

Bangladesh News: बांग्लादेश में क्रांति या सत्ता की होड़?नाहिद इस्लाम की नई पार्टी की घोषणा से पहले ही चले लात-घूंसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version