देश में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, दिल्ली में केस 700 के पार.. 7 की मौत, देशभर में अलर्ट जारी

पूरे देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 728 तक पहुंच गई है।

Corana Cases

Corana Cases: पूरे देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 728 तक पहुंच गई है। एक ही दिन में 42 नए मामले सामने आए हैं जबकि अब तक यहां 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 6491 हो गई है हालांकि 6861 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

किस राज्य में कितने कोरोना केस

कोरोना (Corana Cases) की मौजूदा लहर में सबसे ज्यादा असर केरल में देखा जा रहा है जहां एक्टिव केस की संख्या 1957 तक पहुंच गई है। इसके बाद गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747, दिल्ली में 728 और महाराष्ट्र में 607 केस दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां एक्टिव केस बेहद कम हैं। इन क्षेत्रों में अभी तक संक्रमण की रफ्तार धीमी रही है।

राज्य एक्टिव केस
केरल 1957
गुजरात 980
पश्चिम बंगाल 747
दिल्ली 728
महाराष्ट्र 607
कर्नाटक 423
उत्तर प्रदेश 225
तमिलनाडु 207

कोविड से अब तक कितनी मौतें?

1 जनवरी 2025 से अब तक कोविड से देशभर में कई जानें जा चुकी हैं..

यह भी पढ़े: गिरे सोने के भाव, क्या आज खरीदारी का है सही मौका ? जानें आज के ताज़ा रेट्स!

कोविड को लेकर सरकार का निर्देश जारी

कोविड की पिछली लहरों से सबक लेते हुए सरकार इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। आम लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट करवाया जाए। अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है जहां बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य जरूरी संसाधनों का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है।

Exit mobile version