गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दिल्ली-NCR में फिर कोरोना की आहट, गुरुग्राम में मिले दो नए मरीज, आइसोलेशन में भर्ती

गुरुग्राम की साइबर सिटी में कोरोना ने दी दस्तक। यहां दो कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से एक मरीज हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम पहुंची है।

by Gulshan
मई 23, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली, राष्ट्रीय
Covid-19
Share on FacebookShare on Twitter

Covid-19 : साल 2020 में जब पहली बार कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी, तब पूरी दुनिया इसके खौफ से कांप उठी थी। कोविड-19 की इस महामारी ने लाखों लोगों की जान ली और ज़िंदगी का ढर्रा पूरी तरह से बदल दिया। हालांकि वक्त के साथ स्थिति संभली और लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अब एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में एशिया के कुछ हिस्सों, जैसे हांगकांग और सिंगापुर, में कोविड-19 मामलों में अचानक इजाफा देखा गया है। इन्हीं रिपोर्ट्स के बीच भारत में भी कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। मुंबई में कोविड पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब गुरुग्राम से भी दो नए मामलों की पुष्टि हुई है।

गुरुग्राम के साइबर सिटी इलाके में दो कोविड मरीज मिले हैं। इन दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है, जिनमें से एक महिला हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम पहुंची है। गुरुग्राम के सीएमओ ने बताया कि दोनों मरीजों में हल्के लक्षण हैं और फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और पूरी तैयारी के साथ हालात पर नजर रखी जा रही है।

RELATED NEWS

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो  न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

जुलाई 12, 2026
Covid-19

Covid-19: भारत में कई हफ्ते बाद एक्टिव केस घटे, पिछले 24 घंटे में एक मौत

जून 13, 2025

देशभर में फिर बढ़ रहे आंकड़े

देशभर में अब तक कोविड के 257 से अधिक नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। गुरुवार तक गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना के चार नए केस मिले, जिनमें एक 84 वर्षीय मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अहमदाबाद में मई महीने में कुल 38 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 31 अब भी सक्रिय हैं। शहर के प्रमुख अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी फिर से सक्रिय कर दिए गए हैं।

JN.1 वैरिएंट कोरोना का नया चेहरा

मौजूदा संक्रमण की बड़ी वजह माने जा रहे JN.1 वैरिएंट की पहचान 2023 के अंत में हुई थी। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन की शाखा BA.2.86 से निकला है, जिसे ‘पिरोला’ भी कहा जाता है। इस वैरिएंट में वायरस के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन हुआ है, जिससे यह बहुत तेजी से फैल सकता है। इसकी सबसे बड़ी चुनौती यही है कि यह वैक्सीन या पहले हो चुके संक्रमण से बनी इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है।

कितना गंभीर है JN.1?

फिलहाल के आंकड़ों के अनुसार, JN.1 वैरिएंट से गंभीर बीमारी का खतरा बहुत कम है। अधिकतर मामलों में इसके लक्षण हल्के या मध्यम स्तर के ही पाए गए हैं—जैसे गले में खराश, हल्का बुखार, नाक बहना, खांसी और थकान। लक्षणों के लिहाज से यह पुराने

यह भी पढ़ें : सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, रखी जा रही कड़ी निगरानी…

ओडिशा के भुवनेश्वर में भी एक कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। वहां के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आश्वस्त किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्य मशीनरी तैयार है। विशेषज्ञों का कहना है कि हल्के लक्षण दिखने पर भी जांच कराना जरूरी है और ज़रा सी भी लापरवाही संक्रमण को फैलने का मौका दे सकती है।

Tags: covid-19
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो  न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

Covid-19 Symptoms: देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया...

Covid-19

Covid-19: भारत में कई हफ्ते बाद एक्टिव केस घटे, पिछले 24 घंटे में एक मौत

by Akhand Pratap Singh
जून 13, 2025

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के लिए कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण को लेकर थोड़ी राहत की खबर है। कई दिनों...

Covid-19

दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि, गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी महिला

by Akhand Pratap Singh
मई 31, 2025

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई...

Covid-19

कोरोना की फिर दस्तक! सिर्फ 5 दिन में 1700 नए केस, 7 की मौत, जानें किस राज्य में कितना कहर

by Gulshan
मई 31, 2025

Covid-19 : देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले पांच...

Covid-19

भारत में Covid-19 की नई लहर.. बिहार, दिल्ली, राजस्थान और अरुणाचल में मामले बढ़े, पटना एम्स में 6 पॉजिटिव

by Akhand Pratap Singh
मई 28, 2025

Covid Cases Bihar: देशभर में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। बिहार, दिल्ली,...

Next Post
Microsoft layoffs

Microsoft layoffs: जिन इंजीनियरों ने AI को बनाया, अब वही AI कर रहा उनकी छुट्टी – Microsoft की छंटनी में दिखा खौफनाक ट्रेंड

Ayodhya News

"अब पाकिस्तान का वक्त खत्म, लकीर का फकीर बनने से कुछ नहीं होगा" सीएम योगी का बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist