Site icon News1India

दबे पांव कोरोना की वापसी, एक्टिव केस 4300 के पार, अब तक 44 की गई जान

Corona Returns

Corona Returns : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पैर जमाता नजर आ रहा है। कोविड-19 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4302 तक पहुंच गई है। महामारी के इस दौर में अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि रोजाना नए केसों में इज़ाफा हो रहा है, जिसे देखते हुए कई राज्यों ने एहतियाती गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं।

राज्यों में संक्रमण की स्थिति

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल से दर्ज किए गए हैं, जहां 1373 मरीज इलाजरत हैं और अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में वर्तमान में 324 सक्रिय मामले हैं, जबकि राजधानी दिल्ली में 457 एक्टिव केस हैं और यहां 5 मौतें दर्ज की गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 201 हो चुकी है, और 2 लोगों की जान गई है। तमिलनाडु में 216, राजस्थान में 90 एक्टिव केस हैं, जिसमें से राजस्थान में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

अन्य राज्यों का हाल

यह भी पढ़ें : Delhi में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, ओडिशा-पश्चिम…

गुजरात में बढ़ते संक्रमण के संकेत

गुजरात में कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही है। हाल में 108 नए केस सामने आए हैं और एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब कुल 461 सक्रिय मामले हो गए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, 20 अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज जारी है, जबकि कुछ मरीजों का इलाज घर पर ही होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। देशभर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन की सलाह है कि लोग सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें और आवश्यक सावधानियों का पालन करें ताकि हालात काबू में रह सकें।

Exit mobile version