Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

कोरोना के नए आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
January 14, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं। आंकड़े केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बेहद चिंता की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,64,202 नये केस दर्ज किए गए हैं। जबकि बीते गुरुवार को देश में 2 लाख 47 हजार 417 केस दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 315 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 4,85,350 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,09,345 मरीज ठीक हुए हैं। अगर देश में एक्टिव केस की बात की जाए, तो उसमें भी तेजी से बढो़तरी होती दिख रही है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,72,073 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इसी के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 14.78 प्रतिशत हो गया है। वहीं देश में नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी 5 हजार 753 हो गई है।

RELATED POSTS

Corona Virus

धीरे-धीरे फिर डराने लगा कोरोना, देश में एक्टिव केस 3758, 24 घंटे में 2 मौतें

June 1, 2025

Coronavirus News: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 3,720 नए मामले

May 3, 2023

बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी तैयारियों को कोरोना वायरस के हर रूप से आगे रखने की जरूरत है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ खड़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। कड़ी मेहनत ही हमारा एकमात्र रास्ता है और जीत ही एकमात्र विकल्प है। हम 130 करोड़ भारतीय कोरोना वायरस महामारी पर जीत दर्ज करेंगे। नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पहले का संशय अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। ओमिक्रॉन पहले के वैरिएंट की तुलना में सामान्य आबादी को कई गुना अधिक तेजी से संक्रमित कर रहा है।

Tags: Corona ViruscoronacasescoronaupdateCoronavirus IndiaOmicronomicron cases in indiaomicron update in indiaomicron variant in indiaOmicron Variant of Corona Virus
Share197Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Corona Virus

धीरे-धीरे फिर डराने लगा कोरोना, देश में एक्टिव केस 3758, 24 घंटे में 2 मौतें

by Gulshan
June 1, 2025

Corona Virus : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार...

Coronavirus News: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 3,720 नए मामले

by Ayushi Dhyani
May 3, 2023

कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि अब मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है।...

देश में कोरोना का यू-टर्न, ताजा मरीजों के आंकड़ों से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत

by Saurabh Arvind
April 18, 2023

लॉकडाउन का दौर हो या अनलॉक का आगाज...जिस कोरोना ने देश में कोहराम की कहानी शुरु की थी उसका अंत...

Corona को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना सतर्क, क्या है तैयारियां?

by Ayushi Dhyani
April 15, 2023

बुलंदशहर : जिस तरह से गर्मी बड़ी है तो उसी तरह सर्दी खांसी फीवर जैसी बीमारी भी लोगों में बढ़ने...

Coronavirus: बेकाबू हो रहा कोरोना…, दिन ब दिन बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा नए मामले

by Anu Kadyan
April 14, 2023

देश में दिन ब दिन कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते एक्टिव केस की संख्या में भी...

Next Post

हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर रोक, लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे प्रयागराज

मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पत्रकारिता जगत को भारी क्षति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version