Site icon News1India

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: रोहित शर्मा समेत 3 बैटर्स के आउट होने के बाद सूर्या ने संभाली कमान, CSK के जाल से ऐसे बाहर निकली MI

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का शंखनाद शनिवार को हुआ। पहले मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। दूसरा मैच रविवार को हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। हैदराबाद ने ये मुकाबला 44 रनों से जीत लिया। जबकि तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जो कुछ हद तक सही साबित हुआ। मुम्बई के तीन विकेट महज 44 रनों पर गिर गए हैं। मुंबई ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पिच पर हैं।

तीसरा झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। टॉस जीतकर सीएसके ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया। खलील अहमद ने मुंबई की सलामी जोड़ी (रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन) को पवेलियन भेजा। जबकि मुंबई को तीसरा झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 44/3 है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें पहले ही ओवर में खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। अब मुम्बई का दामोदार सूर्यकुमार पर टिका है। सुर्यकुमार संभल कर खेल रहे हैं। मुंबई ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पिच पर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।

Exit mobile version