Tuesday, March 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

टेस्ट में त्रिपल सेंचुरी पर BCCI के साथ ही भूली फ्रेंचाइजी, 1076 दिन बाद Karun Nair ने कुछ अंदाज में की वापसी

आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में मुम्बई ने दिल्ली को 12 रन से हराकर रोका विजयी रथ, करूण नायर ने आईपीएल में शानदार की वापसी, जड़ी फिफ्टी।

Vinod by Vinod
April 14, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले मुम्बई ने 205 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन दिल्ली ये मुकाबला 12 रनों से हार गई। मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और वो अब तक अजेय रही है। दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेलकर सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली के करुण नायर ने धमाकेदार पारी खेली। एक वक्त दिल्ली जीत के नजदीक थी, लेकिन नायर के आउट होते ही बाजी पलट गई।

पांच विकेट पर 205 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 12 बॉल पर 18 रन बनाए। जबकि रयान रिकेल्टन 41 रनों की पारी खेली। ओपनर्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप करके मुंबई इंडियंस को संभाला। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। फिर तिलक वर्मा और नमन धीर पारी को आगे बढ़ाया। तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। नमन धीर ने महज 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। नमन धीर और तिलक वर्मा के बीच पांचवें विकेट के लिए 62 रनों जोड़े।

RELATED NEWS

white house security incident investigation

Security Breaches: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध, बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

March 13, 2026
india strategic petroleum reserve stock

Oil Reserve: क्या पहाड़ों के अंदर छिपाकर रखा गया है कच्चा तेल, जानिए आपात स्थिति की खास योजना

March 13, 2026

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही

टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने। जेक के आउट होने के बाद करुण नायर ’इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की। नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई। पोरेल ने 25 गेंदों पर 33 रन बनाए। अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने। करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए। नायक के पवेलियन लौटते ही दिल्ली के बल्लेबाजी धराशाही हो गई और ये मुकाबला 12 रनों से मुम्बई जीत गई।

आईपीएल करियर का 11वां पचासा जड़ा

33 वर्षीय बल्लेबाज ने करुण नायर ने 22 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 11वां पचासा जड़ा। करुण नायर ने छह साल बाद इस टूर्नामेंट में अर्धशतक बनाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। मुंबई के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.50 का रहा। यह आईपीएल में किसी इम्पैक्ट खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। करुण ने रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले सत्र में लखनऊ के खिलाफ 68 रन बनाए थे।

तीन साल के बाद आईपीएल में वापसी

करुण नायर की तीन साल यानि 1076 दिन के बाद आईपीएल में वापसी हुई। करुण को एक सीजन में खराब प्रदर्शन के चलते किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। करुण टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में त्रिहरा शतक भी बनाया हुआ है। चोट के चलते करुण टीम इंडिया से बाहर हुए। इसके बाद फिर बीसीसीआई की नजर इस खिलाड़ी पर नहीं पड़ी। इतना ही नहीं करुण नायर को रणजी टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद करुण नागपुर आ गए और घरेलू मैचों में रनों का अंबार खड़ा कर दिया। उन्होंने पिछले घरेलू सत्र में नौ शतक जड़े थे। जिसका इनाम भी उन्हें मिला। दिल्ल ने नायर को खरीदा।

बुमराह की जमकर पिटाई की

करुण नायर ने इस मैच में बुमराह की भी जमकर पिटाई की। उन्होंने तेज गेंदबाज के खिलाफ कुल नौ गेंदें खेलीं और 26 रन बटोरे। इसी के साथ वह आईपीएल में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। 2016 में शिखर धवन ने 16 गेंदों में बुमराह के खिलाफ 27 रन बनाए थे। करुण नायर भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके प रवह बीसीसीआई के चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। करूण ने आज के मैच में मैदान के हर कोने में शार्ट मारे। पूर्व क्रिकेटर्स पर नायर की बल्लेबाजी पर फिदा हो गए।

Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

white house security incident investigation

Security Breaches: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध, बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Security Incident Near White House: वाशिंगटन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा से...

india strategic petroleum reserve stock

Oil Reserve: क्या पहाड़ों के अंदर छिपाकर रखा गया है कच्चा तेल, जानिए आपात स्थिति की खास योजना

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

India Strategic Oil Reserve:बहुत कम लोगों को पता है कि भारत ने आपात स्थिति से निपटने के लिए खास इंतजाम...

Ship Attack: भारत आ रहे जहाज पर हॉर्मुज में हमला,ईरान ने ली जिम्मेदारी, भारत ने जताई चिंता

Ship Attack: भारत आ रहे जहाज पर हॉर्मुज में हमला,ईरान ने ली जिम्मेदारी, भारत ने जताई चिंता

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Ship Attack in Strait of Hormuz: मिली जानकारी के अनुसार, यह व्यापारिक जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से...

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Next Post
UP Weather Update

यूपी में मौसम का रौद्र रूप.. 14 से 19 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में भी उछाल

up crime

UP Crime : गंजडुंडवारा में वाहन चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist