Site icon News1India

संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में क्रैश हुई सुपरसोनिक पर दी जानकारी, कहा-“मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है”

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र को दूसरा चरण 14 से शुरू हो गया है। वही आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि “9 मार्च को अनजाने में जो मिसाइल रिलीज हुई, उसके लिए खेद है। सरकार ने इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है। इसके लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मैं सदन को आश्वासन देना चाहता हूं कि हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है।”

आपको बता दे पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट उसके इलाके में क्रैश कर गया। पाकिस्तान ने कहा था कि भारत की तरफ से आए इस ऑब्जेक्ट ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भारत ने भी इस घटना पर खेद जताया है और कहा है कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान गलती से मिसाइल फायर हो गई थी। पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी वायुसेना इसकी निगरानी कर रही थी।

पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि वे जानते थे कि मिसाइल ने भारत के सिरसा से उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद ही मिसाइल ने अपनी दिशा बदल ली और पाकिस्तान की तरफ मुड़ गई। मिसाइल पाकिस्तान के इलाके मियां चन्नू में गिरी। पाकिस्तान के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मिसाइल ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु सेना लगातार भारत की तरफ से आ रहे सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट पर नजर बनाए थी।पाकिस्तान की सेना ने हालांकि मिसाइल को मार गिराने की कोशिश नहीं की और ये अपने आप ही पाकिस्तानी क्षेत्र में क्रैश कर गई।

Exit mobile version