Sunday, January 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

द्वारका से PM मोदी की हुंकार, ‘शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान तो आप-दा वालों ने दिल्ली को निचोड़ा’

PM Narendra Modi's public meeting in Dharka: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्धारका में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पर सनसनीखेज आरोप लगाए तो कांग्रेस भी जमकर बरसे।

Vinod by Vinod
January 31, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार अपने पूरे सवाब पर है। राजनीतिक दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी दंगल में उतर चुके हैं और जीत-हार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने जहां आम आमदी को घेरा तो कांग्रेस पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वोटिंग में बस पांच दिन बचे हैं। दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है, आप-दा वालों को भगाना है। इस बार भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाना है।

एक झलक यहां द्वारका में दिखती है

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्धारका में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पर सनसनीखेज आरोप लगाए तो कांग्रेस भी जमकर बरसे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा।

RELATED POSTS

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025

दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें। बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी होगी। बीजेपी जो कहती है वह करके दिखाती है।

दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आप-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है। आप-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। दिल्ली में घोटाले करके ये आप-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है।

तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, बीते 11 साल में आप-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये यूपी वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में यही आप-दा वाले ही रहे, तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी। आप-दा वालों के पास दिल्ली के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं है।

मेरा अपना तो कोई घर नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। लेकिन यहां की आप-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं। ये टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन… इनको बनाने के लिए आप-दा वाले पैसा नहीं देते।

शाही परिवार अपमान पर उतर आया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।

कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस और आप-दा दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। ये आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। देश की जनता ने कांग्रेस को बता दिया कि जनता ही मालिक है और उसने मुझ जैसे एक आम इंसान को प्रधानमंत्री पद पर बैठाया। अब दिल्ली में भी यही होगा। आप-दा वालों को दिल्ली की जनता सत्ता से बेदखल कर बीजेपी की सरकार बनाएगी।

Tags: Delhi Assembly ElectionsDelhi ElectionsPM Narendra ModiPM Narendra Modi's rally in Dharka
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

by Kanan Verma
November 26, 2025

National Constitution Day : 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को...

अयोध्या में आज होगा भव्य ध्वजारोहण समारोह

राम मंदिर के शिखर पर आज लहराएगी धर्मध्वजा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वज आरोहण

by Kanan Verma
November 25, 2025

PM नरेंद्र मोदी जी आज (25 नवंबर, 2025) अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर सां फिरों का...

Next Post
AAP 7 MLAs

AAP 7 MLAs: दिल्ली चुनाव से पहले AAP को करारा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

वोटिंग से ठीक पहले ‘APP’ में ‘बगावत’, इन आठ विधायकों ने अरविंद केजरीवाल को कहा ‘बाय-बाय’

वोटिंग से ठीक पहले ‘APP’ में ‘बगावत’, इन आठ विधायकों ने अरविंद केजरीवाल को कहा ‘बाय-बाय’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist