Site icon News1India

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: ‘साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा’

PM Modi

PM Modi On Delhi blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की भयावह घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे राष्ट्र को गहरे आघात में डाल दिया है और वे भारी मन से भूटान पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह रातभर जांच एजेंसियों के साथ संपर्क में रहे और आवश्यक निर्देश देते रहे। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “पूरा देश पीड़ितों के साथ है।” उन्होंने सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे निष्पक्ष और त्वरित जांच करें। पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि इस षड्यंत्र की गहराई तक पहुंचने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएंगे और “इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

PM Modi नरेंद्र मोदी ने भूटान के दौरे के दौरान दिल्ली में हुई भयावह घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे भारी मन से भूटान आए हैं क्योंकि बीती शाम (10 नवंबर) की घटना ने पूरे राष्ट्र को गहरे आघात में डाल दिया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वे रातभर घटना की जांच में लगी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में रहे और आवश्यक निर्देश देते रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस षड्यंत्र की गहराई तक पहुंचने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएंगे और इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

PM Modi ने कहा कि हादसे में जिन परिवारों ने अपना प्रियजन खोया है, पूरा देश उनके दुःख में सहभागी है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी आज्ञा दी गई है कि वे निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपी तक पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

…to be continued.

 

Exit mobile version