Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' के बैनर तले किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के बैनर तले किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक राजधानी दिल्ली की बात करें, तो 14 दिन में पेट्रोल की कीमत में 13 किस्तों में बढ़ी है। वहीं, दूसरी तरफ सीएनजी की कीमतों में इजाफा ने आम आदमी का बजट गड़बड़ा दिया है। 4 अप्रैल को सीएनजी के दाम 2.5 रुपये महंगे हो गए।

बढ़ती महंगाई को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के बैनर तले इंधन की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व विधायक रहीं किरण वालिया, उदित राज इत्यादि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों का कहना है कि प्रति बैरल कच्चे तेल के दाम कांग्रेस के समय से कम है, बावजूद उसके दाम बढ़ रहे हैं। देश में महंगाई इतनी है कि नींबू 350-400 रुपये किलो बिक रहा है। एक नींबू की कीमत 15 से 20 रुपये हो गई है। शराब सस्ती, सब्जी महंगी है। दूसरे देश से तुलना कर रहे हैं, ये शर्मनाक है। हमे अपने देश की बात करनी चाहिए। क्या चुनाव से पहले यूक्रेन रूस का युद्ध नहीं था? क्रूड ऑयल आज भी कांग्रेस से समय से सस्ता है।”

Exit mobile version