मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी, जिन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी के गाल की तरफ बनवा दूंगा कालका जी की सड़कें’

बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिया विवादित बयान, चुनाव प्रचार में रमेश बिधूड़ी ने कहा कि वो कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे।

by Vinod
जनवरी 5, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लालू यादव झूठ बोलते थे कि वे बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बना देंगे। वो तो नहीं बना पाए, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कि, कालका जी के सुधार कैंप के सामने वाली, अंदर वाली सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे। ये बयान कालका जी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

बयान का वीडियो वायरल

बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने आगे कहा कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़क बना दी हैं। इसी प्रकार से कालकाजी की सड़कें भी बना देंगे। बीजेपी नेता के बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं बिधूड़ी के इस विवादित बयान पर कांग्रेस हमलावर हो चुकी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंका और जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

कुछ इस तरह से बोले पवन खेड़ा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको बीजेपी के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे। कांग्रेस की मांग है कि बिधुड़ी पर केस दर्ज हो। और इनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए।

कुछ इस तरह से बोलीं सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बिधूड़ी के इस बयान को महिला विरोधी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है। लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?।

सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलसूत्र की दिलाई याद

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आगे लिखा कि यह बीजेपी का असली चेहरा है। क्या इस घटिया भाषा और सोच पर बीजेपी की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या ख़ुद प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे?। असल में यह महिला विरोधी घटिया भाषा और सोच के जनक तो ख़ुद मोदी जी ही हैं। जो मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्द बोलते हैं। तो उनके लोग और क्या ही बोलेंगे?। इस घटिया सोच के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कौन हैं रमेश बिधूड़ी

दिल्ली में जन्मे रमेश बिधूड़ी ने बीकॉम, एलएलबी की डिग्री ली है। उन्होंने प्रोफेशन में वकील, बिजनस, किसान और सोशल वर्कर लिखा है। वह 2003 से मई 2014 तक दिल्ली के विधायक रहे। 2014 और 2019 में लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वह शहरी विकास, ओबीसी कल्याण, श्रम और रोजगार से संबंधित कई समितियों में शामिल रहे हैं। बिधूड़ी बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराते रहते हैं।

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैंं बिधूड़ी

अक्सर बिधुड़ी विवादित बयान देते रहे हैं। कुछ समय पहले उनका एक बयान काफी चर्चा में रहा था जब एक माता-पिता स्कूल की समस्या लेकर पहुंचे थे। बिधूड़ी ने कहा था कि बच्चे पैदा क्यों किए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जहां भी मुसलमान अल्पसंख्यक होते हैं वहां मानवाधिकारों की बात होती है और जहां ये बहुमत में आ जाते हैं वहां खूनखराबा शुरू हो जाता है। इससे पहले रमेश बिधूड़ी ने अपने साथी बसपा सांसद दानिश अली के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

Tags: BJPCongress PartyDelhi Assembly Elections 2025Priyanka GandhiRamesh BidhuriRamesh Bidhuri's statement
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
PM Modi Rally: शीशमहल का जिक्र कर पीएम नरेंद्र मोदी ने भरी हुंकार, ‘कट्टर बेईमान है आप-दा वालों की सरकार’

PM Modi Rally: शीशमहल का जिक्र कर पीएम नरेंद्र मोदी ने भरी हुंकार, ‘कट्टर बेईमान है आप-दा वालों की सरकार’

Pakistan

कर्ज लेकर घी खाने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, विश्व बैंक से मांगे 20 अरब डॉलर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist