Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दारुल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली मुख्यालय पर हुए विशेष सत्र के दौरान देश के अंदर मुस्लिमों की स्थिति पर चिंता जताई।

Vinod by Vinod
November 22, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन जारी है। फरीदाबाद व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के खात्में को लेकर कई लोगों को पुलिस और एनआईए ने अरेस्ट किया है। जिस पर अब सियासत भी तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बाद अब देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दारुल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली मुख्यालय पर हुए विशेष सत्र के दौरान देश के अंदर मुस्लिमों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार की मुस्लिम विरोधी नीति पर जमकर कटाक्ष किया। मौलाना ने दो टूक कहा कि मुस्लिम होने के कारण अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर को जेल भेजा गया। पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां और ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चांसलर इकबाल के साथ क्या हो रहा है सब जानते हैं।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘न्यूयॉर्क का मेयर एक मुस्लिम बन सकता है, लंदन का मेयर एक खान बन सकता है, लेकिन हिंदुस्तान में कोई मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नहीं बन सकता। बनता है तो उसका हाल आजम खान की तरह होगा। अल फलाह का क्या हो रहा है, देख लीजिए। जावेद सिद्दीकी जेल में पड़े हैं, कितने साल गुजरेंगे, कोई नहीं जानता। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि आज दुनिया यह समझती है कि मुसलमान अपाहिज और बांझ हो गया वह पूरी तरह खत्म हो गया, लेकिन यह समझाना ठीक नहीं है। मुसलमान कभी खत्म नहीं हो सकते। मदनी ने कहा कि इस वक्त देश के हालात बहुत खराब हैं। आतंकी बताकर एक कौम के लोगों को जेल में डाला जा रहा है।

RELATED POSTS

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

November 22, 2025
कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

November 21, 2025

मौलाना मदनी ने देश की अत्यंत संवेदनशील वर्तमान स्थिति और बढ़ती विभाजनकारी, नफरत फैलाने वाली राजनीति पर बात की। उन्होंने देश की सामाजिक एकता की रक्षा करने और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए एकता, न्याय और ज़िम्मेदार नेतृत्व की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। मौलाना मदनी ने कहा, ‘धर्म के आधार पर लोगों को बांटना देश को कमजोर करता है. मौजूदा हालात को देखते हुए, हमें कहना पड़ता है कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें इस्लाम और मुसलमानों दोनों को निशाना बनाने पर तुली हुई हैं। लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता कि इस्लाम का यह दीया कभी बुझने वाला नहीं है। इतिहास गवाह है कि जिन्होंने इसे बुझाने की कोशिश की, अंततः वे स्वयं ही मिट गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए संविधान की भावना और न्याय के मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा एक कौम और सरकार मुल्क की आजादी के बाद इस काम पर लगी हुई है कि मुसलमानों को सिर नहीं उठाने देना है। मौलाना ने देश के बंटवारे के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मुफ्ती किफायतुल्लाह, मौलाना कलाम आज़ाद जैसे लोग मुल्क के बंटवारे के खिलाफ थे। उनकी दलीलें सही थीं, लेकिन नदवितजनदंजमसल उनका मकसद नाकाम रहा। अगर उनका मकसद मान लिया जाता और उलेमा व जिम्मेदार लोग एकजुट रहते, तो मुल्क का नक्शा बिल्कुल अलग होता। बंटवारे का मकसद अमली तौर पर नामुमकिन था, क्योंकि मुसलमानों का ट्रांसफर ऑफ पॉपुलेशन हो ही नहीं सकता था।

Tags: Al-Falah UniversityDelhi blastJamiat Ulema-e-HindMaulana Mahmood Madani
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
November 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

by Vinod
November 21, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गई है।...

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

by Vinod
November 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित 10 नवंबर को लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हुआ...

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

by Vinod
November 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फरीदाबाद के सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल की...

Delhi blast Umar Nabi case

Delhi Car Blast Update : दिल्ली कार धमाके में नया खुलासा ,नूंह में किराये का कमरा और हवाला कनेक्शन

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

New Update in Delhi Car Blast Case: दिल्ली कार ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और सुसाइड अटैकर डॉ. उमर नबी को...

Next Post
‘गुस्ताख इश्क’ की शूटिंग में फातिमा को आया अचानक मिर्गी का दौरा, विजय वर्मा बोले यह अनुभव मेरे लिए बेहद कठिन

'गुस्ताख इश्क' की शूटिंग में फातिमा को आया अचानक मिर्गी का दौरा, विजय वर्मा बोले यह अनुभव मेरे लिए बेहद कठिन

G20 Summit

G20 में PM मोदी–मेलोनी की अहम मुलाकात, रक्षा से शिक्षा तक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version