Saturday, November 21, 2026 5:22 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » डिंपल ने NDA को दिखाया असली चेहरा, मौलाना के बहाने धर्म की राजनीति पर किया वार

डिंपल ने NDA को दिखाया असली चेहरा, मौलाना के बहाने धर्म की राजनीति पर किया वार

लखनऊ में सोमवार को संसद भवन के बाहर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब सपा सांसद डिंपल यादव के समर्थन में बीजेपी और एनडीए के सांसद धरने पर बैठ गए। यह विरोध एक टीवी बहस में मौलवी साजिद रशीदी की टिप्पणी के खिलाफ किया गया। इस दौरान डिंपल यादव ने मणिपुर और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा भी उठाया।

by Gulshan
28/07/2025
Dimple Yadav News

RELATED NEWS

No Content Available

Dimple Yadav News : सोमवार को संसद भवन में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब एनडीए और भाजपा के सांसद सपा सांसद डिंपल यादव के समर्थन में धरने पर बैठ गए। यह विरोध एक टीवी डिबेट में मौलवी साजिद रशीदी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ किया गया था।हालांकि, जब डिंपल यादव से एनडीए के इस समर्थन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मणिपुर की हालिया घटनाओं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला फौजी अधिकारी पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी का मुद्दा उठाया।

डिंपल यादव ने कहा, “मणिपुर में जो हुआ, उस पर भी अगर भाजपा और एनडीए के नेता इस तरह से प्रदर्शन करते, तो ज्यादा बेहतर होता। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के समय महिला अधिकारी पर की गई टिप्पणी पर भी उन्हें ध्यान देना चाहिए।” सपा की मीडिया सेल ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की साजिश बताया है।

संसद भवन के बाहर दिखा अलग राजनीतिक रंग 

सोमवार को संसद भवन के बाहर एक अलग ही राजनीतिक रंग देखने को मिला, जब भाजपा और एनडीए के सांसद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। यह विरोध एक टीवी डिबेट में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव के पहनावे को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ किया गया था।

हालांकि समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की सुनियोजित चाल बताया है। सपा मीडिया सेल की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर आरोप लगाया गया, “डिंपल यादव जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भाजपा ने खुद अपने करीबी रशीदी से करवायी। कई ऐसे मौलाना और मुस्लिम नेता हैं जो भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसे फायदा पहुंचाते हैं। अब वही भाजपा और उसके सहयोगी सांसद संसद में नाटक कर रहे हैं कि वे महिला सांसद का अपमान नहीं सहेंगे।”

सपा ने कसा तंज 

एक अन्य पोस्ट में सपा ने तंज कसते हुए लिखा, “समय बदल रहा है। कृष्ण शिशुपाल की गालियों की गिनती कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेताओं को यह समझना चाहिए कि भाजपा की गालीबाज फैक्ट्री, जिसका संचालन अमित मालवीय जैसे नेता कर रहे हैं, वही पार्टी की जड़ें खोद रही है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो कल यही गालियां भाजपा के नेताओं को ही झेलनी पड़ेंगी।”

आदरणीया सांसद डिंपल यादव जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी खुद भाजपा ने अपने खासमखास रशीदी से करवाई।

तमाम ऐसे मुस्लिम मौलाना या नेता भी हैं जो भाजपा के फेंके हुए पैसों या अन्य किसी लालचवश भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और भाजपा को डायरेक्ट इंडायरेक्ट फायदा पहुंचाते हैं।

अब भाजपा और NDA…

— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) July 28, 2025

भाजपा और एनडीए ने किया धरना 

धरने में भाजपा और एनडीए सांसदों ने हाथों में जो तख्तियां ली थीं, उनमें ‘महिला सांसद का अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘महिला विरोधी मानसिकता नहीं सहेंगे’ जैसे नारे लिखे थे। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी निशाना साधा गया। एक तख्ती पर लिखा गया – ‘बेशर्मी की कैसी चाल, पत्नी के अपमान पर भी नहीं सवाल।’ यह टिप्पणी अखिलेश यादव पर तंज के तौर पर देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : मैनचेस्टर में ‘लाल रुमाल’ ने अंग्रेजों के साथ किया ‘खेला’, जानें टीम…

मामले की शुरुआत तब हुई जब एक टीवी डिबेट में साजिद रशीदी ने एक बैठक की तस्वीर दिखाते हुए उसमें शामिल महिलाओं के पहनावे की तुलना की। उन्होंने कहा कि एक ओर इकरा हसन सिर ढककर बैठी हैं, जबकि दूसरी ओर डिंपल यादव के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनकी इस टिप्पणी को न सिर्फ अपमानजनक माना गया, बल्कि राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Operation Mahadev

Operation Mahadev : सेना ने पहलगाम का लिया शौर्य से बदला, महादेव के नाम पर कहर

Baking industry growth set to rise on more stable economy

Deoghar

कांवर यात्रा के दौरान बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

POPULAR POST

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
PM Modi Lucknow Visit

PM Modi Lucknow visit:पीएम मोदी के आगमन से पहले लखनऊ में सुरक्षा का पहरा, अस्पतालों में सेफ हाउस तैयार; आज इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

November 20, 2026
IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026
CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

November 18, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India