Down jackets and animal cruelty : सर्दियों में बाजार में इन स्टाइलिश डाउन जैकेट्स की बहुत डिमांड है। ये हल्की और बहुत गर्म होती हैं। लोग इन्हें खरीदने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन जैकेट्स के पीछे छुपी कहानी क्या है।
Down जैकेट में क्या होता है
इसके अंदर बत्तख या हंस के पंख होते हैं। यही पंख ठंड में शरीर को गर्म रखते हैं। इन्हें Down कहा जाता है। मतलब, जिन हल्के पंखों को हम कभी हवा या कपड़ा समझते थे, वो असल में पक्षियों के पंख होते हैं।
ये पंख आते कहां से हैं
PETA जैसी संगठन कहते हैं कि इन पंखों को पाने के लिए पक्षियों पर क्रूरता की जाती है।
कई बार तो इन पंखों को जिंदा पक्षियों से नोंच लिया जाता है। पक्षियों को चोटें पहुंचाकर उनके पंख निकाले जाते हैं, और दर्द से उनके शरीर पर सुई से टांके लगाए जाते हैं।
मुनाफे के लिए पक्षियों पर अत्याचार
कभी सोचा है कि ये पंख क्यों इतने कीमती होते हैं दरअसल, इन्हें पाने के लिए पक्षियों को जबरन खिलाया जाता है। मक्का के दाने उनके पेट में ठूसे जाते हैं, ताकि उनका लिवर असामान्य रूप से बड़ा हो जाए। ये सब मुनाफे के लिए किया जाता है, और इन पक्षियों को महीनों तक यातनाएं दी जाती हैं।
Down Jacket कैसे बनाई जाती है
इन पंखों को अलग करने के लिए एक एयर चैम्बर में रखा जाता है। भारी पंख नीचे गिर जाते हैं, और हल्के पंख ऊपर उठ जाते हैं। फिर इन पंखों को पॉलिस्टर या लिनन जैसे कपड़ों में भरकर, एक स्टाइलिश Down Jacket तैयार कर दी जाती है।
Down जैकेट का ट्रेंड क्यों बढ़ रहा है
Down जैकेट्स ठंडे देशों में ज्यादा पहनी जाती हैं। जैसे कनाडा, न्यूजीलैंड, और अमेरिका में जहां सर्दी बहुत ज्यादा होती है। भारत जैसे देशों में सर्दी उतनी कड़ी नहीं पड़ती, इसलिए यहां ऊनी या सिंथेटिक जैकेट्स अच्छे होते हैं।
क्या है सही विकल्प
अगर Down जैकेट्स से बचना चाहते हो, तो ऊनी या सिंथेटिक जैकेट्स का इस्तेमाल कर सकते हो। ये जैकेट्स भी गर्म रखती हैं और किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचातीं। सोचने वाली बात ये है कि क्या स्टाइल के लिए हमें किसी जीव के साथ क्रूरता करनी चाहिए?