• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Chandrashekhar Azad: 14 अक्टूबर जैसा एक बार फिर… क्या हुआ था 1956 को जिसे लेकर चंद्रशेखर ने दी खुली धमकी

Chandrashekhar Azad : न्यूज1इंडिया के मंच माहाकुंभ मंथन के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई बाबा साहब आंबेडकर का अपमान करेगा तो हमारे पास 14 अक्टूबर 1956 वाला भी रास्ता खुला है।

by Kirtika Tyagi
December 23, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chandrashekhar Azad: न्यूज1इंडिया के मंच माहाकुंभ मंथन के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई बाबा साहब आंबेडकर का अपमान करेगा तो हमारे पास 14 अक्टूबर 1956 वाला भी रास्ता खुला है। इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की बी बात कही। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि या तो सरकार झुक जाएगी या हम खत्म हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि 14अ क्टूबर 1956 को ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर चंद्रशेखर आजाद सरकार को खुली धमका दे रहे हैं।

14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने 3 लाख 65 हजार अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। यह कदम उन्होंने लंबे समय तक अध्ययन, लेखन और विचार-विमर्श के बाद उठाया। अंबेडकर ने अपने लेखों और किताबों में बार-बार तर्क दिया था कि अछूतों के लिए समानता पाने का एकमात्र रास्ता बौद्ध धर्म अपनाना है।

Related posts

Amit Khare

PM मोदी के पूर्व सलाहकार अमित खरे को मिली नई जिम्मेदारी! अब उपराष्ट्रपति के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

September 15, 2025
Jhansi

Jhansi में थानेदार को लेकर भाजपा विधायकों में टकराव, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ तबादला

September 15, 2025

इस निर्णय के पीछे अंबेडकर का उद्देश्य सामाजिक असमानता और छुआछूत को खत्म करना था। 1935 के एक प्रसिद्ध भाषण में उन्होंने पहली बार जोर देकर कहा था कि यदि शोषित वर्ग को समानता, ताकत और सत्ता चाहिए, तो उन्हें धर्म बदलना होगा। इस भाषण में उन्होंने साफ कहा, “मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ, लेकिन हिंदू रहते हुए मरूंगा नहीं।” यह घोषणा उनके हिंदू धर्म छोड़ने की ओर पहला बड़ा कदम थी।

हालांकि, अंबेडकर ने तुरंत कोई अन्य धर्म नहीं अपनाया। उन्होंने विभिन्न धर्मों का अध्ययन किया और 1940 में अपनी पुस्तक “द अनटचेबल्स” में लिखा कि भारत के अछूत मूल रूप से बौद्ध धर्म के अनुयायी थे। इसके बाद, 1944 में मद्रास में एक भाषण में उन्होंने बौद्ध धर्म को सबसे वैज्ञानिक और तार्किक धर्म बताया।

स्वतंत्रता के बाद, अंबेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान बौद्ध धर्म से जुड़े कई प्रतीक चुने। अंततः, 14 अक्टूबर 1956 को, उन्होंने विधिवत बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने अनुयायियों को 22 प्रतिज्ञाएं दिलाईं, जिनमें हिंदू देवी-देवताओं और कर्मकांडों से दूरी बनाए रखने और समानता व नैतिकता को अपनाने का संदेश था।

यह कदम इतिहास में “दलित बौद्ध आंदोलन” के रूप में दर्ज हुआ। इस आंदोलन ने लाखों दलितों को हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, अंबेडकर के निधन के बाद यह आंदोलन धीमा पड़ गया। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लगभग 84 लाख बौद्ध हैं, जिनमें से 60 लाख महाराष्ट्र में हैं।

अंबेडकर का अंतिम संस्कार भी बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। 6 दिसंबर 1956 को उनके निधन के अगले दिन मुंबई के चौपाटी समुद्र तट पर बौद्ध परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें लाखों अनुयायियों ने भाग लिया। अंबेडकर ने अपने जीवन के अंत तक बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का पालन किया और समानता व सामाजिक न्याय के लिए अपना संघर्ष जारी रखा।

Tags: Dr. Bhimrao Ambedkar
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Ranveer Allahbadia के प्यार में दुल्हन की तरह सजी लड़की ने किया ऐसा इज़हार, वीडियो हुआ वायरल

Next Post

Paatal Lok season 2: ‘वैसे तो जनवरी में आएगी मगर कब?’ जानिए कब लौट रही है पाताल-लोक

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
Paatal Lok season 2

Paatal Lok season 2: 'वैसे तो जनवरी में आएगी मगर कब?' जानिए कब लौट रही है पाताल-लोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Delhi Breaking

Delhi Breaking : करोल बाग की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

September 15, 2025
Amit Khare

PM मोदी के पूर्व सलाहकार अमित खरे को मिली नई जिम्मेदारी! अब उपराष्ट्रपति के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

September 15, 2025
Jhansi

Jhansi में थानेदार को लेकर भाजपा विधायकों में टकराव, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ तबादला

September 15, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने की कीमतों ने तोड़ा नया रिकार्ड! जानिए आज सुबह 15 सितंबर के ताज़ा रेट

September 15, 2025
Lucknow Power

Lucknow में बिजली संकट: लाखों लोग प्रभावित, स्मार्ट मीटरों से भी आ रहे गलत बिल

September 15, 2025
Supreme Court

Supreme Court का बड़ा फैसला: वक्फ कानून 2025 पर आंशिक रोक, आम आदमी के लिए क्या मायने

September 15, 2025
Supreme Court

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला – वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 पर गूंजा गजट, थर्रा गई सियासत

September 15, 2025
Mayawati

2021 के बाद मायावती की मेगा एंट्री! कांशीराम पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखेगी BSP की ताकत, सतीश चंद्र मिश्र संभालेंगे कमान

September 15, 2025
UP Weather Update 2025

Weather update:दिल्ली में कब तक सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी

September 15, 2025
टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

September 15, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version