Monday, November 16, 2026 10:31 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। कामना की कि ईद सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

by Akhand Pratap Singh
31/03/2025
Eid mubarak 2025

Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। कामना की कि ईद सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।”

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (Eid mubarak 2025) एक्स पर लिखा, “ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!”

RELATED NEWS

No Content Available

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं। ईद हमें अपनी सांस्कृतिक विविधता और हमें एकजुट करने वाले साझा बंधनों से मिलने वाली शक्ति की याद दिलाती है। इस पवित्र दिन का सार केवल उत्सव मनाने से कहीं बढ़कर है; यह एकता, करुणा और आपसी सम्मान के संवैधानिक आदर्शों को दर्शाता है जो हमारे लोकतंत्र की आधारशिला हैं। ईद की भावना हमें उन मूल्यों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने के लिए प्रेरित करे जो हमारे आगे के मार्ग को रोशन करते हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आशा है कि यह दिन पूरे समाज में सद्भाव और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेगा। ईद मुबारक!”

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “ईद-उल-फितर के इस खुशी भरे अवसर पर मैं अपने साथी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईद हम सभी के बीच भाईचारे, करुणा और साझा करने की भावना को गहराई से जगाती है और हमारे लोगों को एकजुट करने वाले बहुलवादी बंधन को मजबूत करती है। आइए हम इन उत्सवों से सभी के लिए समृद्धि और सौहार्द का युग शुरू करें।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “ईद मुबारक! यह खुशी का अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “ईद मुबारक। इस मुबारक दिन गुजारिश है कि देश-प्रदेश में हमेशा अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा हम सब पर रहमतों की बारिश करें तथा सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और संपन्नता से परिपूर्ण हो। मुल्क में ख़ुशहाली, भाईचारगी, तरक़्क़ी और इंसानियत की बुलंदी हो, परवरदिगार हम सबों को ज़रूरतमंदों का मददगार बनाये, इन्हीं दुआओं के साथ ख़ुदा हमारी तमाम इबादतों को क़ुबूल फरमाए।”

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jasoldham

जसोल धाम में नवरात्रि अनुष्ठान का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Eid Ul Fitr 2025

Eid Ul Fitr 2025 Live: मेरठ के कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

UP Weather Update

UP Weather Update: फतेहपुर-बांदा रहा सबसे गर्म, मार्च के आखिरी दिन भी गर्मी ने मचाया हाहाकार

POPULAR POST

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

November 10, 2026
Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

November 13, 2026
Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

November 11, 2026
Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

November 15, 2026

LATEST

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India