एल्विश यादव की बढ़ीं परेशानियां, गाज़ियाबाद कोर्ट ने FIR के आदेश दिए, जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव के खिलाफ गाज़ियाबाद कोर्ट ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर सौरभ गुप्ता ने कोर्ट की शरण ली थी।

Elvish Yadav

Elvish Yadav : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव की परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजियाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर सिविल जज की कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत नंदग्राम थाने में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, वादी और गवाह सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जब गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो सौरभ गुप्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद अब एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एल्विश पर पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाइयां

यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव कानूनी मुश्किलों में घिरे हों। अक्टूबर 2024 में, पुलिस ने HiBox एप्लिकेशन के जरिए गारंटीड रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आरोपियों ने इस ऐप के प्रचार के लिए कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की मदद ली थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एल्विश यादव समेत कई बड़े नामों को नोटिस भेजा था, जिनमें अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, लक्ष्य चौधरी और पूरव झा भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें : खुलेगा मुंबई हमलों का राज, बरसों बाद मिली कामयाबी… कुख्यात आतंकी आएगा भारत

इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनकी संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उन पर सांपों की डिलीवरी कराने का भी गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में उनकी पहली रात बेहद तनावपूर्ण रही और वे रातभर सो नहीं पाए थे। एल्विश यादव का नाम अक्सर विवादों में बना रहता है, लेकिन यह मामला उनके लिए एक और बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

Exit mobile version