Site icon News1India

आज CM मोहन यादव के बेटे की सगाई जानिए कौन हैं यादव परिवार की होने वाली बहू!

Mohan Yadav

Mohan Yadav : मध्य प्रदेश से एक खुशी की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई आज भोपाल में संपन्न हुई। इस खास अवसर की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जहां उन्होंने समारोह की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

सगाई समारोह में यादव परिवार के रिश्तेदारों, घनिष्ठ मित्रों और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने X हैंडल के जरिए इस आयोजन की जानकारी साझा की और नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

कौन हैं होने वाली बहू?

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन निवासी दिनेश यादव की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव से हुई है। इशिता भी पेशे से डॉक्टर हैं और एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सगाई के दौरान दोनों परिवारों के बीच गर्मजोशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सीमा यादव भी इस खास अवसर पर पारंपरिक पहनावे में बेहद आकर्षक नजर आईं।

Exit mobile version