Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

EPFO Withdrawal Rule : EPFO का बड़ा कदम! ATM से PF निकालने का सपना अब होगा सच, जानें अभी कैसे होता है पैसा क्लेम

 EPFO Withdrawal Rule :  EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) जनवरी 2025 से एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, EPF सदस्य अब पीएफ.....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 13, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

EPFO Withdrawal Rule :  EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) जनवरी 2025 से एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। श्रम मंत्रालय ( Ministry of Labor ) के अनुसार, EPF सदस्य अब पीएफ का पैसा एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे, क्योंकि ईपीएफओ एडवांस टेक्नोलॉजी पर कामर रहा है। क वर्तमान में पीएफ निकासी के लिए कुछ नियम हैं, जिन्हें जानना और समझना जरूरी है।

EPF में योगदान और निकासी के नियम

ईपीएफ नियमों के तहत, कर्मचारी अपने मूल वेतन का 12% हर महीने EPF में जमा करते हैं, जबकि नियोक्ता भी इतनी ही राशि योगदान करता है। इस फंड पर सालाना ब्याज मिलता है, जिसे कर्मचारी रिटायरमेंट के समय पूरी तरह निकाल सकते हैं। सरकार ने हाल ही में पीएफ निकासी की सीमा बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है, जो पहले ₹50,000 थी। हालांकि, पीएफ की पूरी राशि केवल दो परिस्थितियों में निकाली जा सकती है.

RELATED POSTS

No Content Available
  1. रिटायरमेंट पर पूरी राशि निकाली जा सकती है।
  2. बेरोजगारी की स्थिति में 1 महीने बाद 75% राशि और 2 महीने बाद शेष 25% निकाली जा सकती है।

रिटायरमेंट के एक साल पहले तक EPFO सदस्य अपने फंड का 90% तक निकाल सकते हैं। इसके अलावा, मेडिकल इमरजेंसी, उच्च शिक्षा, शादी, या घर के नवीनीकरण जैसी परिस्थितियों में आंशिक निकासी की अनुमति है।

PF क्लेम के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं

सदस्यों को निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होगी:

  1. यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए।
  2. मोबाइल नंबर और आधार विवरण EPFO डेटाबेस से लिंक होना चाहिए।
  3. बैंक अकाउंट और IFSC कोड रजिस्टर होना चाहिए।
  4. पांच साल से कम सेवा अवधि के मामले में पैन कार्ड भी लिंक कराना आवश्यक है।

ऑनलाइन पीएफ निकासी प्रक्रिया

  1. EPFO पोर्टल पर UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  2. “ऑनलाइन सर्विसेज” सेक्शन में जाएं और “क्लेम” विकल्प चुनें।
  3. बैंक अकाउंट वेरीफाई करें और “प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम” पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म 19 (पीएफ फाइनल क्लेम) या फॉर्म 31 (आंशिक निकासी) का चयन करें।
  5. निकासी की वजह, राशि, और पता भरें।
  6. पासबुक या चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  7. आधार ओटीपी से वेरिफिकेशन करें और कंसेंट दें।

क्लेम सबमिट होने के बाद यह एम्प्लॉयर के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। आप ऑनलाइन क्लेम स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। यह नई व्यवस्था EPF सदस्यों के लिए फंड तक पहुंच को और भी सरल और सुविधाजनक बनाएगी।

Tags: EPFOEPFO Withdrawal Rule
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन है ‘वो’ जिसने Pushpa 2 के Allu Arjun के साथ किया ‘खेला’, ‘OK’ के बाद भी पुलिस ने ‘पुष्पा भाऊ’ पर दर्ज की FIR 

कौन है ‘वो’ जिसने Pushpa 2 के Allu Arjun के साथ किया ‘खेला’, ‘OK’ के बाद भी पुलिस ने ‘पुष्पा भाऊ’ पर दर्ज की FIR 

पढ़ाई नहीं गुटबाजी के लिए सुर्खियों में यूपी का ये मेडिकल कॉलेज, बवाल और गुंडागर्दी से रहा है पुराना नाता

पढ़ाई नहीं गुटबाजी के लिए सुर्खियों में यूपी का ये मेडिकल कॉलेज, बवाल और गुंडागर्दी से रहा है पुराना नाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version