Sunday, January 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Farmers protest: कौन है अन्नदाता ‘पार्ट थ्री गदर’ का ‘रचयिता’ मांगों के साथ पढ़ें किसान आंदोलन का पूरा ‘बॉयडाटा’

Farmers Delhi March: अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान परिषद, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चासमेत अन्य संगठनों के बैनर तले किसान कर रहे प्रदर्शन।

Vinod by Vinod
December 2, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

January 8, 2026
Noida

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा धमाका: स्पोर्ट्स सिटी से हटी रोक, घर खरीदारों और व्यापारियों की लगी लॉटरी!

January 4, 2026

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Farmers Delhi March एकबार फिर ठंड के मौसम में अन्नदाता ने हुंकार भरी है। अपनी मांगों को लेकर हलधर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान सड़क पर उतरा है। ट्रैक्टर ट्राली और वाहनों के काफिलों की तरफ किसान दिल्ली की तरफ चल पड़े हैं। वहीं कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस किसानों के गुटों को अलग-अलग रोकने की योजना बनाई हुई है। कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ अर्धसैनिकबल के जवनों को लगाया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी कई चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। किसानों ने पुलिस के बेरीकेड तोड़ दी और आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Farmers Delhi March हजारों किसान सड़क पर उतरे

दिल्ली-एनसीआर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसान सोमवार को सड़क पर उतर और नोएडा की तरफ चल पड़े। रविवार को किसान नेता और प्रशासन के साथ वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही। किसान लंबे समय से नोएडा की तीनों प्राधिकरण का घेराव करते आ रहे हैं। सोमवार की सुबह करीब 40 से 45 हजार किसान संसद का घेराव करने के वास्ते सड़कों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों का एक बड़ा जत्था नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक पहुंच भी गया है और पुलिस के बैरियल को हटाने का प्रयास भी किया। शासन-प्रशासन ने अहम बॉर्डर की बाड़ेबंदी की ली है, मगर किसान पीछे हटने को तैयार नहीं।

Farmers Delhi March किसान आंदोलन में 10 संगठन

अधिकतर किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए हैं. ये 10 अलग-अलग किसानों का संगठन है. जिनमें भारतीय किसान यूनियन किसान आंदोलन में टिकैत, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, भारतीय किसान यूनियन अजगर, भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति, भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान एकता परिषद, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, जय जवान-जय किसान मोर्चा और सिस्टम सुधार संगठन आगरा जैसे बड़े और अहम संगठन शामिल हैं। 6 दिसंबर को शंभू और खनौरी बॉर्डर के रास्ते इनका पहला जत्था दिल्ली में दाखिल होने की तैयारी में जुटा है। दिल्ली की ओर कूच के साथ-साथ केरल, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भी प्रदर्शन की बातें हैं।

Farmers Delhi March इस वजह से आंदोलन कर रहे किसान

आंदोलन करने वाले किसान संगठन जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 10 फीसदी विकसित प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ देने की मांग उठा रहे हैं। इसको लेकर रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की नोएडा अथॉरिटी, पुलिस और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई। हालांकि, वार्ता विफल रही। किसानों का कहना है कि अधिकारियों ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। किसानों का कहना है कि आबादी निस्तारण की मांग को लेकर वे तीनों प्राधिकरण (नोएडा (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने सबसे पहले महापंचायत की थी। 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना विकास प्राधिकरण के बाहर प्रदर्शन किया। अंतिम चरण 2 दिसंबर को संसद सत्र के दौरान दिल्ली कूच करने का ऐलान किया हुआ है।

Farmers Delhi March किसानों की प्रमुख मांगे

नए भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक, एक जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया जाए। गौतमबुद्ध नगर में 10 वर्ष से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ा है, उसे बढ़ाया जाए। जिले में नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ लागू हों। नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ, हाई पावर कमेटी द्वारा किसानों के हक में भेजी गई सिफारिशें लागू की जाएं। भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्विकास के लाभ मिलें। इसके अलावा वे पुरानी मगर बड़ी मांगों में से एक कर्ज माफी, पेंशन, बिजली दरों में बढ़ोतरी न करने और पिछले प्रदर्शनों में दर्ज हुए पुलिस मामलों की वापसी को लेकर लामबंद हैं। साथ ही, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों को न्याय और 2020-21 के आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा मिले, इस सवाल पर भी वे इकठ्ठे हैं।

Farmers Delhi March 378 दिन तक चला था किसानों का आंदोलन

तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 26 नवंबर 2020 से आंदोलन का आगाज हुआ था। आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान गंवाई है। किसानों आंदोलन की शुरुआत किसानों के दिल्ली पहुंचने से पहले ही तब शुरू हो गई थी, जब सरकार जून के पहले सप्ताह में कोरोना काल के बीच तीन कृषि अध्यादेश लाई। इसका विरोध विपक्षी दलों के साथ-साथ किसान संगठनों ने भी शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे पंजाब व हरियाणा में इसका विरोध तेज होता गया। पंजाब में इसके विरोध में रेल रोको आंदोलन से लेकर कई प्रकार के विरोध प्रदर्शन किए गए। किसानों ने सरकार के पूतले फूंके। अगस्त में किसानों ने जेल भरो आंदोलन किया और सैकड़ों किसानों ने गिरफ्तारियां दी। आजाद भारत का ये तीसरा सबसे बड़ा आंदोलन बना था।

Farmers Delhi March शंभू बार्डर पर किसानों का जमावड़ा

किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में पिछले एक साल से किसान शंभू बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने सरकार से कई मांगे की हुई हैं। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं पर उन्हें बीच रास्ते पर रोक दिया गया। महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने बताया था कि शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान भी मिनिमम सपोर्ट प्राइस की गारंटी सहित अपनी मांगों को लेकर 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। हमारी तैयारी पूरी है। एक-दो में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पंढेर ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। किसानों का उत्पीड़न जारी है। ये चुनिंदा कारोबारियों को फाएदा पहुंचाने के नियत से तीन क्रषि बिल लेकर आई थी। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगा।

Tags: Delhi MarchFarmer's organizationfarmers movementNoidaParliament siegePolice AdministrationProtest of farmers in Noida
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Noida news: दिल्ली से सटे औद्योगिक केंद्र नोएडा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Noida

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा धमाका: स्पोर्ट्स सिटी से हटी रोक, घर खरीदारों और व्यापारियों की लगी लॉटरी!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Noida Flat Registry: नोएडा प्राधिकरण की 221वीं बोर्ड बैठक में शहर के रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास को लेकर ऐतिहासिक...

Noida

नोएडा का मास्टरस्ट्रोक: कोर्ट केस खत्म, अब फैक्ट्रियों से गूंजेंगे इंडस्ट्रियल सेक्टर।

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Noida Industrial Plots: नोएडा प्राधिकरण ने नए साल के अवसर पर औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण...

Noida

Noida की सड़कों पर अब ‘ग्रीन’ रफ्तार: पेट्रोल-डीजल वाली डिलीवरी पर फुल स्टॉप!

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Noida E-commerce Delivery Regulations 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही नोएडा के ई-कॉमर्स और एग्रीगेटर डिलीवरी सिस्टम में...

Apple store in Noida

Apple Store Noida,11 दिसंबर से खुलेगा: टाइमिंग, लोकेशन, किराया और पूरी जानकारी

by Deepali Kaur
December 10, 2025

भारत में Apple अपने रिटेल नेटवर्क को लगातार विस्तार दे रहा है। अब कंपनी Noida में अपना नया Apple Store...

Next Post
Siddharthnagar

बांग्लादेश में हिंसा पर भारत में उबाल, नेपाल बॉर्डर पर कुछ ऐसे हुआ प्रदर्शन

Health Update:इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है अनार का सेवन,खाने से पहले एक बार ज़रूर जान लें

Health Update:इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है अनार का सेवन,खाने से पहले एक बार ज़रूर जान लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist