‘फेंगल’ चक्रवात का असर जारी, झारखंड और कर्नाटक में मौसम की मार, जानें उत्तर भारत में Weather का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग छाया रहेगा, जबकि दोपहर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 11°C तक रह सकता है।

Weather : दिल्ली में अभी कड़ाके की ठंड नहीं आई है, लेकिन प्रदूषण का असर लगातार बना हुआ है। अगले चार से पांच दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। अनुमान है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच AQI खराब रहेगा और इसके बाद यह स्तर बेहद खराब हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग छाया रहेगा, जबकि दोपहर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 11°C तक रह सकता है। 4 दिसंबर को भी मौसम में खास बदलाव नहीं होगा, जब अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 12°C रहने का अनुमान है। 5 से 8 दिसंबर के बीच यह और गिरकर अधिकतम 25°C और न्यूनतम 9-10°C तक पहुंच सकता है।

कर्नाटक में ‘फेंगल’ चक्रवात का असर

कर्नाटक में चक्रवात ‘फेंगल’ के कमजोर पड़ने के बावजूद बारिश जारी है। बेंगलुरु सहित तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सोमवार को भारी बारिश हो सकती है, जबकि मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बुधवार से बारिश में कमी आने की संभावना है।

झारखंड में बढ़ेगी सर्दी, तापमान में गिरावट का अनुमान

झारखंड में चक्रवात ‘फेंगल’ के कारण कोहरा और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से सर्दी बढ़ने और न्यूनतम तापमान में 3-5°C तक गिरावट का अनुमान जताया है। शनिवार को पुदुचेरी के पास पहुंचे इस चक्रवात के चलते मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो गई।

उत्तर भारत में ठंड का असर तेज

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में भी ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। कई इलाकों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।

Exit mobile version