Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नेहा सिंह राठौर पर अब वाराणसी में FIR, पीएम मोदी पर टिप्पणी पड़ी भारी

बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इस वीडियो को लेकर लोगों में रोष फैल गया है, जिसके चलते उनके खिलाफ शिकायत दी गई और मामला दर्ज हो गया है।

Gulshan by Gulshan
May 21, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Neha Singh Rathore
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Neha Singh Rathore : बिहार की मशहूर लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। वाराणसी के लंका थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत सामाजिक संगठन ‘हनुमान सेना’ के अध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा कराई गई है। आरोप है कि नेहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणियाँ करते हुए वीडियो बनाया है। दावा किया गया है कि इस वीडियो में न केवल प्रधानमंत्री को अपमानित किया गया है, बल्कि यह वीडियो पाकिस्तान में भी वायरल किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ वाराणसी की जनता, बल्कि पूरे देश का अपमान हुआ है।

RELATED POSTS

Neha Singh Rathore

लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से बचाया।

January 7, 2026
Neha Singh Rathore

यूपी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी नेहा राठौर: 4 घंटे थाने में काटा समय, फिर भी नहीं झुकी ‘का बा’ फेम गायिका!

January 4, 2026

आरोप यह भी लगाया गया है कि यह वीडियो पाकिस्तान के टीवी चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार प्रसारित हो रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ देशद्रोह की श्रेणी में आती हैं। उनका यह भी आरोप है कि भारत में मौजूद कुछ “देशविरोधी तत्व” नेहा सिंह राठौर को आर्थिक सहायता देकर उनके वीडियो को वायरल करने में मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में फिर से हुई कोरोना की एंट्री तो सहमी मुम्बई, शेर को चढ़ा…

गौरतलब है कि इससे पहले भी नेहा सिंह राठौर विवादों में रह चुकी हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में नेहा ने एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की देशविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Tags: Neha Singh Rathore
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Neha Singh Rathore

लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से बचाया।

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Neha Singh Rathore Supreme Court Arrest Stay: लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी...

Neha Singh Rathore

यूपी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी नेहा राठौर: 4 घंटे थाने में काटा समय, फिर भी नहीं झुकी ‘का बा’ फेम गायिका!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Neha Singh Rathore News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई...

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore का बड़ा धमाका: रामभद्राचार्य और कुलदीप सेंगर पर बरसीं यूपी की शेरनी!

by Mayank Yadav
December 28, 2025

Neha Singh Rathore News: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में दो प्रमुख मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया...

Neha Singh Rathore

‘साहेब छोड़ दो न बेटी, बहुओं को धमकाना’: हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर नेहा सिंह राठौर का नया गीत वाला तंज

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Neha Singh Rathore anticipatory bail rejected: उत्तर प्रदेश की भोजपुरी गायिका और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर की कानूनी मुश्किलें...

Neha Singh Rathore

सुप्रीम कोर्ट से नेहा सिंह राठौर को बड़ा झटका! विवादित पोस्ट पर FIR रहेगी जारी

by Gulshan
October 13, 2025

Neha Singh Rathore :  सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ...

Next Post
War 2 Teaser

War 2 Teaser: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल, फैंस बोले- 'बॉक्स ऑफिस पर तूफान'

Shikhar Dhawan

नई गर्लफ्रेंड संग शिफ्ट हुए शिखर धवन, करोड़ों केआलिशान घर की कीमत उड़ा देगी होश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist