Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, दिगज्जों को राष्ट्रपति ने दिए पुरूस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, दिगज्जों को राष्ट्रपति ने दिए पुरूस्कार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को महान कलाकारों को इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।

वहीं भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पिछले साल टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोनू निगम समेत कई दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित। राष्ट्रपति ने लद्दाख में लकड़ी पर शानदार नक्काशी करने वाले वुड आर्टिस्ट को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। यह तीन श्रेणियों के होते है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। जैसे की कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि शामिल है।

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ पुरस्कार दिए जाते है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च / अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं।

Exit mobile version