Site icon News1India

G20 Dinner Invitation: डिनर में शामिल होगें पूर्व पीएम मनमहोन सिंह

वसुधेव कुटुम्बकम और विश्व स्तर पर होने वाली जी20 की बैठक का आगाज भारत में हो चुका है जिसके तहत 20 देशो से मेहमान भारत की धरती पर आना शुरु कर दिए हैं अब ऐसे में आपको बताते चले कि 9 सितंबर को इन वैश्विक नेताओं के सम्मान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया है. इस डिनर में जी20 में शिरकत करने आईं सभी गणमान्य लोग होंगे. इस डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण पत्र भेजा है.

 

इस दौरान भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कैबिनेट और राज्य मंत्री, भारत सरकार के सचिव और प्रमुख हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस ने कहा है कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण नहीं दिया गया है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी के मुखिया को इस रात्रि भोज में निमंत्रण नहीं भेजा गया है.

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जी20 की डिनर बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. इसके पीछे उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रपति के भेजे गए निमंत्रण पत्र पर सहज प्रतिक्रिया देते हुए आने से इंकार कर दिया. इस कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फ्युमो किशिदा के अलावा कई शीर्ष देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version