Monday, January 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

कर्नाटक के मैसूर में एक सनसनीखेज वारदात ने सनसनी मचा दी, यहां सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह में बम रखकर रिमोट बटन दबाकर उसका मर्डर कर दिया।

Vinod by Vinod
August 27, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने कत्ल की कहानियां बहुत सुनी और अखबारों में पढ़ी होंगी। कभी पति ने पत्नी को मारा, कभी पत्नी ने पति का मर्डर कर दिया। तो कभी प्रेमी और प्रेमिका के बीच की टकरार ने जान ले ली। लेकिन कर्नाटक के मैसूर से एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसे सुनकर लोगों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। पुलिसवालों के माथे पर पसीना आ गया। आईएएस-आईपीएस अफसर भी हत्या के खौफनाक तरीके को जान हैरान हो गए। दरअसल, आशिक ने माशुका के इनकार करने पर उसके मुंह के अंदर बम रखकर रिमोट का बटन दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया।

कर्नाटक के मैसूर से करीब 55 किलोमीटर दूर बायलुर में एसजेआरएस नाम का लॉज है। इसी लॉज पर 28 साल का सिद्धे राजू और 22 साल की दर्शिता 23 अगस्त को कमरा बुक कराते हैं। कमरा मिलने के बाद दोनों अंदर चले जाते हैं। 24 तारीख की दोपहर सिद्धे राजा खाना लेने के लिए हॉस्टल से बाहर जाता है। जब वो वापस आता है, तब लॉज के स्टाफ से कहता है कि उसके रूम का दरवाजा लॉक है और आवाज देने पर अंदर से उसकी पत्नी दर्शिता जवाब नहीं दे रही है। इसी के बाद मास्टर की से दरवाजा खोला जाता है। अंदर क मंजर देख लॉज के कर्मचारी का खौफ से कांप उठता था। बेड पर दर्शिता की लाश पड़ी थी. फर्श पर चारों तरफ खून था। दर्शिता का चेहरा लगभग पूरी तरह गायब था।

RELATED POSTS

Rahul Gandhi EVM claims Karnataka

खुद की सरकार, खुद का सर्वे और राहुल की फजीहत: 83% जनता ने EVM को सराहा, राहुल का ‘रोना’ बेअसर!

January 2, 2026
Karnataka

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट: शिवकुमार की सोनिया से मुलाकात की तैयारी, याद दिलाई ‘सीक्रेट डील’

November 26, 2025

लॉज स्टाफ फौरन पुलिस को इस मामले की खबर देता है। कुछ ही देर में पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच जाती है। फिर पुलिस उस कमरे में दाखिल होती है। पुलिसवाले भी वहां मंजर देखकर सोच में पड़ जाते हैं। जब पुलिस को पता चलता है कि लड़की के साथ वहां सिद्धे राजा आया था, तो पुलिस उससे पूछताछ का सिलसिला शुरू करती है। सिद्धे राजा पुलिस को बताता है कि दर्शिता अक्सर मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बात किया करती थी। शायद चार्जिंग के दौरान बात करते हुए मोबाइल फट गया, जिसकी वजह से दर्शिता की मौत हो गई। पुलिस को राजा की बातों पर विश्वास नहीं होता। ऐसे में पुलिस लॉज आती है और कमरे की छानबीन और तलाशी करती है। पुलिस को कमरे से दो मीटर लंबी तार और कुछ विस्फोटक मिलते हैं।

पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जाती है। फॉरेंसिक टीम पड़ताल करती है तो ये साफ हो गया कि धमाका मोबाइल फटने से नहीं हुआ। जिस तरह दर्शिता का चेहरा उड़ा हुआ था, उसे देखकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का मानना था कि ये एक माउथ ब्लास्ट का केस है। यानि दर्शिता के मुंह में बम डालकर उसे रिमोट से ब्लास्ट किया गया है। पुलिस जब लाश को ध्यान से देखा तो दर्शिता के दोनों हाथ पैर उसी के कपड़ों से बांधे गये थे। दर्शिता को बेबस करने के बाद उसके मुंह में सिद्धे राजा ने ही विस्फोटक डाल दिया था, जो रिमोट से कनेक्टेड था। इसके बाद उसी रिमोट से उसने धमाका किया। विस्फोटक इतना था कि बस चेहरे को उड़ा दे और दर्शिता की मौत हो जाए। आरोपी ने अपने साथ विस्फोटक लेकर आया था। पूछताछ में आरोपी ने सारे राज उगल दिए।

दरअसल, सिद्धे राजा दर्शिता से शादी करना चाहता था, लेकिन दर्शिता शादी के लिए राजी नहीं थी। क्योंकि उसकी पहले ही शादी हो चुकी थी और उसे एक बच्चा भी है। लॉज में सिद्धे राजा ने दर्शिता को मनाने की आखिरी कोशिश की। जब वो नहीं मानी तब उसने उसके कत्ल का ये अजीब तरीका अपनाया और उसके मुंह में बम डालकर धमाका कर दिया। फिलहाल, पुलिस विस्फोटक को लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युवती को अपने साथ लेकर लॉज पहुंचा था। आरोपी ने युवती से शादी करने को कहा, जिस पर उसने इनकार कर दिया। इसी के बाद राजा ने अपनी माशूका को मारने का प्लान बनाया।

 

Tags: boyfriend kills girlfriendKarnatakaMysoreputs bomb in girlfriend's mouth
Share198Tweet124Share50
Vinod

Vinod

Related Posts

Rahul Gandhi EVM claims Karnataka

खुद की सरकार, खुद का सर्वे और राहुल की फजीहत: 83% जनता ने EVM को सराहा, राहुल का ‘रोना’ बेअसर!

by Mayank Yadav
January 2, 2026

Karnataka Congress EVM reliability survey: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कराए गए एक विशेष सर्वेक्षण...

Karnataka

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट: शिवकुमार की सोनिया से मुलाकात की तैयारी, याद दिलाई ‘सीक्रेट डील’

by Mayank Yadav
November 26, 2025

Karnataka leadership crisis: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व संघर्ष गंभीर हो गया है।...

Karnataka

Karnataka में सिनेमा टिकट 200 रुपये तक सीमित: सस्ती फिल्मों की ओर बड़ा कदम

by Mayank Yadav
July 16, 2025

Karnataka cinema ticket price: कर्नाटक सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में सिनेमा टिकटों की अधिकतम कीमत...

Karnataka

10वीं में फेल हुआ बेटा, मां-बाप ने फिर भी मनाया जश्न, बांटी गई मिठाई, लोग हैरान…

by Gulshan
May 5, 2025

Karnataka,10 Board Exam : हाल ही में कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए, लेकिन इसी...

Karnataka

Karnataka Hampi incident: कर्नाटक में खौफनाक वारदात! इजराइली महिला से दरिंदगी, दोस्त की नहर में मिली लाश

by Mayank Yadav
March 8, 2025

Karnataka Hampi incident: कर्नाटक के हम्पी में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के...

Next Post
मस्जिद में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का हो रहा था खतना, तभी पुलिस ने बोला धावा, हत्थे चढ़ा धर्मान्तरण गैंग का सरगना

मस्जिद में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का हो रहा था खतना, तभी पुलिस ने बोला धावा, हत्थे चढ़ा धर्मान्तरण गैंग का सरगना

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version