Site icon News1India

Gold Rate Today : त्योहार आने से पहले ही सोने ने डाला जेब पर असर, जानें आज यानी 9 अक्टूबर के ताजा रेट…

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने और चांदी के दामों में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों से पहले ही सोने के दामों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। गुरुवार, 9 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,24,000 के पार पहुंच गया। त्योहारी मौसम में जहां लोग सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, वहीं बढ़ती कीमतें उनकी जेब पर बोझ डाल सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में टैरिफ नीतियों और लंबे समय से जारी शटडाउन के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं, जिससे इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और भाव नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। अगर आप भी सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर के मौजूदा रेट जरूर जांच लें ताकि आपको सही दाम पर खरीदारी का मौका मिले।

देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम

दिल्ली:

मुंबई:

चेन्नई:

कोलकाता:

अहमदाबाद:

बैंगलोर:

लखनऊ:

यह भी पढ़ें : देशभर से लिए पैसे, ना काम शुरू हुआ और न ही रकम लौटाई, किसने की…

चांदी के भाव में भी तेजी बरकरार

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल जारी है। बुधवार को ही चांदी के दामों में ₹3,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गुरुवार को दिल्ली में चांदी ₹1,60,100 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत ₹1,70,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार में बढ़ती औद्योगिक और निवेश मांग के चलते चांदी की कीमतों में यह तेजी देखी जा रही है। भारतीय निवेशकों के लिए भी सोना और चांदी दोनों ही अब सुरक्षित निवेश के रूप में उभर रहे हैं, जिससे इन धातुओं की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

Exit mobile version