वहीं सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 1,24,629 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी ने भी बाजार में चमक बढ़ाई है। एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 608 रुपए की बढ़त के साथ 1,55,253 रुपए प्रति किलो पर खुली और खबर लिखे जाने तक यह 1,62,320 रुपए प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी।
आपके शहर में सोने के ताज़ा रेट
दिल्ली:
24 कैरेट – ₹1,28,830
22 कैरेट – ₹1,18,110
18 कैरेट – ₹96,660
मुंबई:
24 कैरेट – ₹1,28,680
22 कैरेट – ₹1,17,950
18 कैरेट – ₹96,510
चेन्नई:
24 कैरेट – ₹1,29,000
22 कैरेट – ₹1,18,250
18 कैरेट – ₹97,700
कोलकाता:
24 कैरेट – ₹1,28,680
22 कैरेट – ₹1,17,950
18 कैरेट – ₹96,510
यह भी पढ़ें : दिल्ली में जारी मौसम का उतार चढ़ाव,सुबह शाम हल्की ठंडक, दिन में गर्मी का एहसास…
अहमदाबाद:
24 कैरेट – ₹1,28,730
22 कैरेट – ₹1,18,000
18 कैरेट – ₹96,560
लखनऊ:
24 कैरेट – ₹1,28,830
22 कैरेट – ₹1,18,100
18 कैरेट – ₹96,660
दिवाली से पहले सोने की इस लगातार बढ़ती कीमत ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। भारत में सोना न सिर्फ निवेश का माध्यम है, बल्कि यह परंपरा, संस्कृति और शुभ अवसरों का प्रतीक भी माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों के मौसम में इसकी मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिससे दामों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। अगर आप इस समय सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताज़ा सोना रेट ज़रूर जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके।