Gold Rate Today : आज के दिन सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, जानें 24 अक्टूबर को आपके शहर के ताजा रेट !

आज यानी शुक्रवार के दिन सोने के दामों में आई रूकावट ने सभी को हैरान कर दिया।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 24 अक्टूबर, शुक्रवार को ₹1,23,587 प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,24,104 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 10:10 बजे तक, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना ₹1,22,890 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था — यानी पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग ₹1,300 की गिरावट। शुरुआती ट्रेडिंग में सोना ₹1,22,800 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक भी पहुंचा।

इसी तरह चांदी के भावों में भी कमजोरी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी ₹1,46,501 प्रति किलो के स्तर पर खुली और खबर लिखे जाने तक ₹1,45,986 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी — जो पिछले सत्र की तुलना में करीब ₹2,500 की गिरावट को दर्शाता है।

आज के दिन प्रमुख शहरों के दाम

दिल्ली 

मुंबई 

चेन्नई 

कोलकाता 

यह भी पढ़ें : आधी रात केशोपुर मंडी में भड़की भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद पाया काबू…

अहमदाबाद 

लखनऊ 

ध्यान देने योग्य बात यह है कि 24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता के कारण गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसका उपयोग मुख्य रूप से सिक्के और गोल्ड बार बनाने में किया जाता है। जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना आभूषण निर्माण में काम आता है।

भारत में सोना और चांदी न केवल कीमती धातुएं हैं, बल्कि इन्हें सांस्कृतिक, धार्मिक और निवेश के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में सोना-चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है, क्योंकि निवेशक इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं।

Exit mobile version