Site icon News1India

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

Gold Rate Today

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में कमी दर्ज की गई, जिससे बाजार में आने वाले दिनों में संभावित मजबूती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कीमती धातुओं के बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं, चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। आज यानी 5 नवंबर को भी निवेशक सोने की कीमतों की दिशा पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। देशभर में ईंधन की कीमतों में भी परिवर्तन देखने को मिला है। आप अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं।

सोने की कीमतों में आया उतार-चढ़ाव

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच, साल 2025 की शुरुआत से भारत में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी। वर्ष की शुरुआत से अब तक सोना करीब 60% तक महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग 65% की तेजी आई है।

भारत में सोने – चांदी के ताजा दाम

मंगलवार को 24 कैरेट सोना लगभग ₹71 घटकर ₹12,246 प्रति ग्राम पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹65 गिरकर ₹11,225 प्रति ग्राम पर पहुंचा। 18 कैरेट सोना भी ₹54 घटकर ₹9,184 प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार को भारत में चांदी की कीमत में करीब ₹3,000 की गिरावट दर्ज की गई। अब 1 किलो चांदी ₹1,51,000 पर बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी ₹15,100 और 10 ग्राम चांदी ₹1,510 में मिल रही है। इस तरह 1 ग्राम चांदी का भाव ₹151 है।

क्या आज और गिरेगा सोने-चांदी का भाव?

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आज भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और टैरिफ सुनवाई के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बुधवार को भी सोने में गिरावट देखने को मिल सकती है। डॉलर की मजबूती और सुरक्षित निवेश की घटती मांग ने सोने के भाव पर दबाव बनाया है।

यह भी पढ़ें : भारत-इजराइल रक्षा साझेदारी: रणनीतिक फायदे और भारत…

इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ घटनाक्रम सोने की कीमतों पर असर डाल सकते हैं। चीन ने हाल ही में अपने सोने के खुदरा विक्रेताओं के लिए दी जा रही टैक्स छूट को खत्म कर दिया है, जिससे वहां की मांग में कमी आ सकती है। दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार में यह बदलाव वैश्विक सोने की कीमतों पर प्रभाव डाल सकता है।

Exit mobile version