Site icon News1India

West Bangal News: छुट्टी ना मिलने पर भड़का सरकारी कर्मचारी का गुस्सा,अपने ही सहकर्मियों पर किया चाकू से वार

West Bengal News: घटना बंगाल की क्षेत्र की है जहाँ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी छुट्टी न मिलने पर इतना भड़क गए कि उन्होंने अपने चार सहकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया. ये जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है. इतना ही नहीं आरोपी कर्मचारी अमित सरकार खून से सना चाकू लेकर इधर-उधर घूमते रहे. ये घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छुट्टी लेने को लेकर अमित सरकार का उनके सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो गया था. जिसके बाद उन्होंने उन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की.

चाकू से किया हमला

बता दें कि अमित सरकार कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में कारीगरी भवन के टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में काम करते थे. सामने आए वीडियो में अमित दिन दहाड़े चाकू के साथ घूमते दिखाई दिए. उनकी पीठ पर एक बैग भी टंगा हुआ था और एक बैग उन्होंने हाथों में लिया हुआ था. चाकू के साथ घूम रहे अमित कुमार का वीडियो कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. हालांकि आरोपी ने उन लोगों को अपने पास न आने की चेतावनी दी.

छुट्टी न मिलने पर भड़का गुस्सा

अमित सरकार पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर के घोला के रहने वाले हैं. वह बंगाल सरकार के टेक्निकल शिक्षा विभाग में काम करते हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह छुट्टी लेने को लेकर उनका उनके साथियों के साथ झगड़ा हो गया था. जिसके बाद उन्होंने उन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की.
चाकूबाजी की इस घटना में अमित सरकार के सहकर्मी जयदेब चक्रवर्ती, शांतनु साहा, सार्था लेट और शेख सताबुल घायल हो गए. उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:- Delhi Election 2025: चुनाव के नतीजे से पहले ही दिल्ली में तेज़ हुई हलचल,ACB की टीम पहुंची अरविंद केजरीवाल के घर

गिरफ्तार हुए अमित सरकार

अधिकारियों की माने तो जब अमित सरकार को छुट्टी नहीं दी गई तो वह भड़क गए. हालांकि ये अब तक पता नहीं चल सका है कि उनको छुट्टी क्यों नहीं दी गई. अधिकारियों का कहना है कि अमित सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि उनको मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

Exit mobile version