Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Uttar Pradesh योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला खज़ाना सोलर पंप पर भारी अनुदान ,जानिए कहां और कैसे करें अप्लाई

Uttar Pradesh योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला खज़ाना सोलर पंप पर भारी अनुदान ,जानिए कहां और कैसे करें अप्लाई

सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए बड़ी सब्सिडी दे रही है। किसानों को मामूली रकम देनी होगी, बाकी सरकार देगी। 3 से 10 एचपी पंपों पर 2 से 5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। अनुसूचित जनजाति के किसानों को 100% सब्सिडी मिलेगी।

by SYED BUSHRA
06/02/2025
Government subsidy on solar pumps for farmers in agriculture

Government subsidy on solar pumps सरकार अब किसानों की मदद के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसमें सोलर पंप लगाने पर भारी अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को सिर्फ थोड़ी रकम खर्च करनी होगी, बाकी का पैसा सरकार देगी। यह योजना खासकर उन किसानों के लिए फायदेमंद है, जो बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं।

क्या है योजना और कितना मिलेगा अनुदान

पीएम कुसुम सी-1 योजना के तहत सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना को यूपी नेडा के जरिए संचालित किया जा रहा है, जिसमें किसानों को अलग अलग श्रेणियों में अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश के मुताबिक, किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए अनुदान इस तरह मिलेगा

RELATED NEWS

No Content Available

3 एचपी पंप के लिए 4.5 केवी सोलर प्लांट का खर्च ₹2,39,000 होगा। इसमें सरकार ₹2,15,100 का अनुदान देगी और किसान को सिर्फ ₹23,900 देने होंगे।

5 एचपी पंप के लिए 7.5 किलोवाट सोलर प्लांट का खर्च ₹3,93,160 होगा। इसमें सरकार ₹3,53,925 की मदद देगी और किसान को ₹39,235 खर्च करने होंगे।

7.5 एचपी पंप के लिए 11.2 किलोवाट सोलर प्लांट का कुल खर्च ₹5,48,000 होगा। इसमें सरकार ₹4,93,200 का अनुदान देगी और किसान को सिर्फ ₹54,800 खर्च करने होंगे।

10 एचपी पंप के लिए 14.9 केवी सोलर प्लांट का खर्च ₹7,19,950 होगा। इसमें सरकार ₹4,93,200 की मदद देगी और किसान को ₹2,26,750 देने होंगे।

अगर किसान अनुसूचित जनजाति से आते हैं, तो उन्हें पूरा सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए बड़ी सब्सिडी दे रही है। किसानों को मामूली रकम देनी होगी, बाकी सरकार देगी। 3 से 10 एचपी पंपों पर 2 से 5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। अनुसूचित जनजाति के किसानों को 100% सब्सिडी मिलेगी। जल्दी आवेदन करें! अनुदान मिलेगा। यानी उन्हें एक भी पैसा नहीं देना होगा।

योजना का लाभ कैसे लें

योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को पहले कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी

किसान का खेत जिस नलकूप से जुड़ा है, उस पर बिजली कनेक्शन और मीटर लगा होना चाहिए।

इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल और विद्युत विभाग के अभियंता से दस्तावेज प्रमाणित कराना होगा।

सभी दस्तावेज तैयार होने के बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन स्वीकृत होने के बाद सोलर पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

गांव के प्रधान भी करेंगे मदद

मुरादाबाद में डीएम अनुज कुमार सिंह ने यह तय किया है कि गांवों के प्रधान और पंचायत सचिव लोगों को इस योजना की जानकारी देंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर प्रधानों की एक बैठक बुलाई गई, जहां उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया।

विकास भवन में हुई इस बैठक में सीडीओ सुमित यादव ने कहा कि सभी प्रधान अपने गांव के ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ दिलवाने में मदद करें। सरकारी अधिकारी भी इसमें उनका सहयोग करेंगे।

अगर आप किसान हैं और सोलर पंप लगवाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद है। इससे बिजली का खर्च बचेगा और खेती करना भी आसान होगा। जल्दी आवेदन करें और इस मौके का फायदा उठाएं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

buy new currency notes online

शादी का माहौल हो और नोट न उड़े, नए नोट के बंडल्स चाहिए, जानिए कहां और कैसे मिलेंगे

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 : आईटी डेवलपर दीक्षा लेकर बने सनातनी, कहा- 'जीवन को मिली नई दिशा

POPULAR POST

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India