Monday, November 16, 2026 9:25 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » क्या जीएसटी में हो गया बड़ा बदलाव अब होंगे कितने स्लैब, कैसे मिलेगा आम लोगों को सीधा फायदा

क्या जीएसटी में हो गया बड़ा बदलाव अब होंगे कितने स्लैब, कैसे मिलेगा आम लोगों को सीधा फायदा

जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने चार की जगह दो स्लैब करने का फैसला किया है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी, कई चीजें सस्ती होंगी और टैक्स सिस्टम और पारदर्शी बनेगा।

by SYED BUSHRA
21/08/2025

GST Rates Simplified: सरकार ने जीएसटी दरों को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनी मंत्री समूह (GoM) ने केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के बाद अब जीएसटी के चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) खत्म कर दिए जाएंगे और सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% ही लागू होंगे।

जीएसटी दरों में क्या होगा बदलाव?

अभी तक देश में जीएसटी चार अलग-अलग दरों में लागू होता है। 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ दो स्लैब होंगे। इसमें 5% जीएसटी जरूरी सामान और सेवाओं पर लगेगा, जबकि 18% जीएसटी सामान्य कैटेगरी के सामान और सेवाओं पर लगाया जाएगा।

वहीं, शराब, तंबाकू, ड्रग्स, जुआ, सॉफ्ट ड्रिंक, फास्ट फूड, कॉफी, शुगर और पोर्नोग्राफी जैसी चीजों पर 40% टैक्स जारी रहेगा। इसका मकसद लोगों को इन हानिकारक चीजों से दूर रखना और उनकी खपत कम करना है।

RELATED NEWS

GST cut on two wheelers in India

GST Cut क्या दिवाली से पहले सस्ती होंगी बाइक और स्कूटर, टू-व्हीलर पर घटेगा टैक्स, आम जनता को मिलेगा कितना फायदा

August 18, 2025

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

इस फैसले के बाद ज्यादातर चीजें सस्ती हो सकती हैं। फिलहाल जो सामान 12% जीएसटी के दायरे में आते हैं, उनमें से लगभग 99% सामान अब 5% वाले स्लैब में आ जाएंगे। वहीं, 28% टैक्स वाली कैटेगरी के करीब 90% सामानों को घटाकर 18% स्लैब में शिफ्ट किया जाएगा। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि कई रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा किफायती हो सकती हैं।

बैठक में कौन-कौन शामिल रहा?

यह बैठक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान की स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल शामिल रहे।

बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह नया सिस्टम आम लोगों, किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों के लिए फायदेमंद होगा। साथ ही, इससे टैक्स सिस्टम और ज्यादा पारदर्शी और विकास को बढ़ावा देने वाला बनेगा।

इंश्योरेंस प्रीमियम पर भी राहत की तैयारी

बैठक में केंद्र ने यह भी प्रस्ताव रखा कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा (हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस) पर लगने वाला जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। ज्यादातर राज्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि कंपनियों पर सख्त निगरानी रखनी होगी ताकि यह फायदा ग्राहकों तक सच में पहुंचे। हालांकि, इस छूट से सरकार को हर साल करीब 9,700 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो सकता है।

अब आगे क्या होगा?

मंत्रियों के समूह (GoM) की सिफारिशों पर अंतिम फैसला अब जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा, जो सितंबर में होने वाली है। उम्मीद है कि इस फैसले से टैक्स चोरी कम होगी और जीएसटी का ढांचा और आसान बनेगा।

Related Posts

GST cut on two wheelers in India

GST Cut क्या दिवाली से पहले सस्ती होंगी बाइक और स्कूटर, टू-व्हीलर पर घटेगा टैक्स, आम जनता को मिलेगा कितना फायदा

August 18, 2025
Next Post

Police to deploy more than 5,800 personnel for IMF-World

UP Weather Delhi

Delhi में अगले 5 दिन बारिश के आसार, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, पहाड़ों पर भी खतरा बढ़ा

UP

UP में नौकरानी की घिनौनी करतूत, किचन में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर डाला, CCTV में कैद

POPULAR POST

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

November 9, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India