Site icon News1India

‘हमने हनुमान जी के आदर्शों का किया पालन…’, जवाबी वार ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

Rajnath Singh : भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों को करारा सबक सिखाते हुए पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। इस निर्णायक कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने साहसिक और सटीक जवाब दिया है।

रक्षा मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा, “हमारी सेना ने निशाना तय करके दुश्मनों के ठिकानों पर प्रहार किया। हमने उन्हीं को निशाना बनाया, जो हमारे निर्दोष नागरिकों की जान के दुश्मन बने थे। आतंकियों के प्रशिक्षण केंद्रों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।”

आतंक के अड्डों पर सीधी चोट

राजनाथ सिंह ने यह भी सुनिश्चित किया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा, “हमने बेहद सावधानी से इस अभियान को अंजाम दिया ताकि किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे।”

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंकवादियों पर प्रतिकार था, बल्कि यह दुनिया को भारत की नई नीति और शक्ति का संकेत भी था। अब पाकिस्तान भलीभांति समझ चुका है कि नया भारत अब केवल सहन नहीं करता, बल्कि एक-एक हमले का हिसाब चुकता करता है।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, एयरपोर्ट बंद, IPL पर संकट…

साल 2008 में मुंबई हमलों के दौरान भारत ने भारी क्षति झेली, जब 166 निर्दोषों की जान गई। लेकिन 2025 में पहलगाम में 26 मासूम पर्यटकों की हत्या का ऐसा करारा जवाब दिया गया है कि पाकिस्तान खुद अपने नुकसान को गिनने पर मजबूर हो गया है। हालांकि वह 26 लोगों के मारे जाने की बात मान रहा है, लेकिन असल आंकड़ा इससे कहीं अधिक है।

9 आतंकी ठिकानों का किया गया सफाया

भारतीय सेना ने मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक अत्यधिक रणनीतिक कौशल के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस दौरान पाकिस्तान और POK (पाक-अधिकृत कश्मीर) में स्थित 9 प्रमुख आतंकी अड्डों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी वीडियो में दिखाया गया कि कैसे सेना ने उच्च स्तर की योजना बनाकर एक-एक ठिकाने को निशाने पर लिया और आतंकवादियों का खात्मा किया। इस ऑपरेशन में कई कुख्यात आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है।

Exit mobile version