Site icon News1India

Haryana में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख बदली..अब 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी बनेंगे CM, PM मोदी भी होंगे शामिल

Haryana governments swearing in ceremony news : हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो गई है। यह भव्य आयोजन पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, और राज्य में नई सरकार का गठन इस खास दिन पर होगा।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य इसी दिन शपथ लेंगे, जिसके बाद राज्य में नई सरकार का आधिकारिक रूप से कार्यभार शुरू होगा। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, उच्च पदाधिकारी और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की भी उपस्थिति की संभावना है।

हरियाणा में नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में विकास कार्यों और योजनाओं को नई दिशा दी जाएगी। PM मोदी की उपस्थिति ने इस समारोह को और भी खास बना दिया है, और पूरे राज्य में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

कब होगी शपथ

हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को खबर आई थी कि शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को पंचकुला में होगा, लेकिन ताजा और आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब यह समारोह 17 अक्टूबर को होगा। इसका मतलब है कि नायब सिंह सैनी अब 17 तारीख को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Exit mobile version