Site icon News1India

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ईद पर नहीं मिलेगी छुट्टी, जारी हुआ नया नोटिफिकेशन 

Eid Holiday

Eid Holiday : हरियाणा में इस वर्ष ईद की छुट्टी को गजेटेड हॉलीडे के बजाय रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (RH) के रूप में घोषित किया गया है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि वीकेंड के कारण शनिवार और रविवार (29 और 30 मार्च) को छुट्टी होगी, लेकिन 31 मार्च (सोमवार) को वित्तीय वर्ष का समापन होने के कारण यह फैसला लिया गया।

सरकारी सेवाओं में नहीं होगी कोई रुकावट

इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय वर्ष के समापन पर सरकारी सेवाओं में कोई बाधा न आए और सभी लेन-देन बिना किसी समस्या के पूरे हो सकें। सरकार चाहती है कि नए वित्तीय वर्ष में सुचारू रूप से काम शुरू हो सके। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी अपने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे और सभी सरकारी लेन-देन को पूरा किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस वर्ष ईद के दिन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि छुट्टी सस्पेंड कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ मैंने शादी नहीं की..’ सौरभ मर्डर केस में नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र…

किस दिन है ईद ?

ईद के त्योहार की संभावित तारीख 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 हो सकती है। रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हुआ था और ईद का निर्णय चांद दिखने पर निर्भर करेगा। अगर 30 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी, और अगर चांद नहीं दिखता है, तो त्योहार 1 अप्रैल को मनाया जाएगा।

Exit mobile version