Sunday, November 22, 2026 12:50 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » History of matchstick : एक छोटी सी डिब्बी,जिसने ज़िंदगी को किया रोशन जानिए आग की खोज से लेकर अब तक का सफर

History of matchstick : एक छोटी सी डिब्बी,जिसने ज़िंदगी को किया रोशन जानिए आग की खोज से लेकर अब तक का सफर

माचिस सिर्फ आग जलाने का जरिया नहीं, बल्कि विज्ञान और समाज से जुड़ा अहम प्रतीक है। इसकी यात्रा आग की खोज से शुरू होकर आज भी आम जनजीवन का हिस्सा बनी हुई है।

by SYED BUSHRA
26/05/2025

Matchstick Invention History :आज भले ही हर घर में गैस लाइटर, इलेक्ट्रिक स्टोव और स्मार्ट किचन गैजेट्स हों, लेकिन एक समय था जब माचिस की डिब्बी को बड़े जतन से संभालकर रखा जाता था। यह सिर्फ चूल्हा जलाने या बीड़ी-सिगरेट सुलगाने की चीज़ नहीं थी, बल्कि हर रस्म, त्यौहार और पूजा का अहम हिस्सा थी। ‘टाइगर’, ‘सिंह’, ‘दीपक’ जैसी ब्रांडेड माचिस की डिब्बियां आज भी लोगों की यादों में बसी हुई हैं।

आग की खोज, इंसान की सबसे बड़ी तरक्की

आग की खोज इंसानी विकास का सबसे बड़ा पड़ाव रहा है। माना जाता है कि 3500 ईसा पूर्व मिस्र में लोग चीड़ की लकड़ियों को सल्फर में डुबोकर आग जलाते थे। चीन में भी 577 ई. के आस-पास सल्फर लगी तीलियों का इस्तेमाल शुरू हुआ। यह माचिस का सबसे शुरुआती रूप था।

रासायनिक माचिस का जन्म 

1805 में फ्रांस के एक केमिस्ट जीन चांसल ने सबसे पहली केमिकल माचिस बनाई, जिसमें पोटैशियम क्लोरेट, गोंद और चीनी मिलाई गई थी। यह माचिस असुरक्षित थी क्योंकि ये खुद से भी जल सकती थी। 1826 में इंग्लैंड के जॉन वॉकर ने एक और केमिकल माचिस बनाई, जो किसी भी खुरदुरी सतह पर रगड़ने से जल जाती थी। इसे ही असली माचिस का शुरुआती रूप माना गया।

RELATED NEWS

No Content Available

सुरक्षित माचिस की शुरुआत 

स्वीडन के वैज्ञानिक गुस्ताफ एरिक पास्च ने 1844 में एक सेफ्टी माचिस बनाई, जिसमें तीली और डिब्बी के रसायन अलग-अलग थे। बाद में लुंडस्ट्रॉम नामक वैज्ञानिक ने इसे व्यापारिक तौर पर विकसित किया। इसी दौरान माचिस डिब्बी का डिज़ाइन भी सामने आया, जो आज तक उपयोग में है।

माचिस बनी प्रचार का जरिया

1895 में पहली बार माचिस की डिब्बी पर विज्ञापन छपा, जिसे Mendelssohn Opera Company ने अपने शो के प्रमोशन के लिए किया। इसके बाद होटल, रेस्टोरेंट और राजनीतिक प्रचार में भी माचिस का खूब इस्तेमाल हुआ। इसने लोगों को आकर्षित किया और कई लोग इन्हें इकट्ठा करने लगे। इस शौक को ‘फिलुमनी’ कहा गया।

भारत में माचिस का आगमन और सफर

भारत में माचिस का पहला कारखाना 1910 में कोलकाता में शुरू हुआ। बाद में ये उद्योग तमिलनाडु के शिवाकाशी शहर में पहुंचा, जहां नाडार समुदाय ने इसे आगे बढ़ाया। आज भी शिवाकाशी भारत की माचिस राजधानी माना जाता है।

चुनौतियां और भविष्य

आज माचिस उद्योग दो हिस्सों में बंटा है।हाथ से बनी और मशीन से बनी माचिसें। हाथ से बनी माचिसें कई लोगों को रोजगार देती हैं, लेकिन इनकी लागत ज्यादा होती है। सस्ती चीनी माचिस, पर्यावरणीय नियम और महंगे कच्चे माल के कारण उद्योग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी, इसकी जरूरत और सादगी इसे टिकाऊ बनाए रखती है।

माचिस और हमारी संस्कृति

आज भले ही लाइटर और इंडक्शन चूल्हों ने माचिस की जगह ले ली हो, लेकिन गांवों, मंदिरों और धार्मिक अवसरों पर इसकी अहमियत आज भी कायम है। यह न सिर्फ उपयोगी है बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bhanvi Singh

राजा भैया का अंत नजदीक? पत्नी भानवी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पीएम मोदी और शाह से CBI जांच की मांग

Housefull 5

चारों तरफ मचा हाउसफुल 5 का शोर! कब ट्रेलर होगा रिलीज, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

PM मोदी से मुलाकात के बाद कर्नल सोफिया की जु़ड़वा बहन ने खोला राज, वर्ल्ड के नक्शे से कुछ ऐसे PAK होगा ‘खल्लास’

PM मोदी से मुलाकात के बाद कर्नल सोफिया की जु़ड़वा बहन ने खोला राज, वर्ल्ड के नक्शे से कुछ ऐसे PAK होगा ‘खल्लास’

POPULAR POST

Air Pollution Protection Diet

Air Pollution : जहरीली हवा से शरीर को कैसे बचाएं? जानिए डाइट में शामिल करें कौन सी चीजें

November 20, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

November 21, 2026
UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

November 16, 2026

LATEST

UP Blackout Mock Drill

Blackout Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बंद होगी बिजली? क्यों हो रही आपात अभ्यास की तैयारी

November 22, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India