Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

देश में टूरिज्म की धूम,छोटे शहरों में खुलेंगे नए फाइव स्टार होटल, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

घरेलू यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के कारण भारत में होटल इंडस्ट्री 2030 तक 10 लाख नए रूम की तैयारी कर रही है। इससे 35 लाख रोजगार और छोटे शहरों को विकास का बड़ा मौका मिलेगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 25, 2025
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hotel Room Demand to Rise by 2030 देश में घरेलू यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अगले 7 सालों में करीब 10 लाख नए होटल रूम की जरूरत होगी। इसके लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर खुद को तैयार कर रहा है। अनुमान है कि इस विस्तार से करीब 35 लाख लोगों को नौकरी के मौके मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से 15 से 20 लाख नौकरियां छोटे शहरों में होंगी, क्योंकि अब बड़े होटल ब्रांड्स जैसे फाइव स्टार होटल भी मेट्रो शहरों की जगह छोटे शहरों में विस्तार की योजना बना रहे हैं।

टूरिज्म अब भारत के विकास की रीढ़

रेडिसन होटल ग्रुप के प्रबंध निदेशक निखिल शर्मा का कहना है कि भारत जैसे उभरते देश के लिए अब ट्रैवल और टूरिज्म विकास की नींव बनते जा रहे हैं। जहां दूसरे विकसित देशों में टूरिज्म का जीडीपी में योगदान करीब 10% होता है, वहीं भारत में यह अभी सिर्फ 2 से 3 फीसदी है। ब्रांडेड होटल अब धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो छोटे स्तर के शहरों में आते हैं। इससे पर्यटन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

No Content Available

रेडिसन की 2030 तक बड़ी योजना

Radisson ग्रुप 2030 तक 300 नए होटल खोलने की योजना बना रहा है, जिससे उनके कुल होटल की संख्या 500 हो जाएगी। इन नए होटलों में से 60% होटल छोटे और मझोले शहरों में बनाए जाएंगे। रेडिसन उन गिने-चुने होटल ब्रांड्स में से है जो बजट से लेकर लग्जरी सभी तरह की प्रॉपर्टी में काम करता है। फिलहाल इसका फोकस खासतौर पर छोटे शहरों में विस्तार पर है।

घरेलू टूरिस्ट की संख्या 250 करोड़ के पार

पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2023 में 1.88 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए, जबकि घरेलू स्तर पर 250 करोड़ यात्राएं दर्ज की गईं। कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में उमड़ी भीड़ बताती है कि उत्तर भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों में आने वाले समय में पर्यटन और बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश बना सबसे ज्यादा घूमे जाने वाला राज्य

2023 में कुल 251 करोड़ घरेलू यात्राएं दर्ज की गईं, जिनमें सबसे ज्यादा यानी 47.83 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश में पहुंचे। इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्य रहे। इसके अलावा, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब जैसे राज्यों में भी 83 करोड़ से ज्यादा पर्यटक घूमने आए।

Tags: HotelIndustryGrowthIndiaTourism2030
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

कोविड का फिर डर? चीन में मिला बैट वायरस, क्या चमगादड़ों से इंसानों तक फैलेगा यह जानलेवा वायरस

कोविड का फिर डर? चीन में मिला बैट वायरस, क्या चमगादड़ों से इंसानों तक फैलेगा यह जानलेवा वायरस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version