Site icon News1India

Jio Coin: क्या आप भी जिओ कॉइन से कमाना चाहते हैं पैसे तो पहले जानिये कैसे मिलते हैं जिओ कॉइन

Jio Coin: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है। यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर जियो कॉइन को लेकर चर्चा तेज हो गई। जियो प्लेटफॉर्म्स, जो रिलायंस की तकनीकी शाखा है, भारत में वेब3 और ब्लॉकचेन तकनीक लाने के लिए काम कर रही है।

जियो कॉइन क्या है

जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल टोकन है। इसे पॉलीगॉन नेटवर्क पर लिस्ट किया गया है और यह एथेरियम की लेयर 2 तकनीक पर काम करता है। इसका मुख्य मकसद जियो के ऐप्स और सेवाओं को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। खास बात यह है कि इसे केवल भारतीय मोबाइल नंबर वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है। अभी तक इसकी कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे करीब ₹43 प्रति टोकन बताया जा रहा है।

जियो कॉइन कमाना कैसे शुरू करें

जियो कॉइन कमाने के लिए सबसे पहले आपको जियोस्पीयर ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर जियो कॉइन प्रोग्राम में साइन अप करें। यह ऐप Android, iOS, Windows, Mac और Android TV जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। एक बार साइन अप करने के बाद, जब भी आप इस ऐप का इस्तेमाल वेब ब्राउजिंग, वीडियो देखने, आर्टिकल पढ़ने, गेम खेलने या दूसरी एक्टिविटी के लिए करेंगे, आपको जियो कॉइन मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- Thriller Movies: jio cinema पर मौजूद कुछ ऐसी फ़िल्में जिनमे आख़िरी सीन तक बनेगा रहेगा रोमांच, एक बार ज़रूर देखें

क्या जियो कॉइन आपको करोड़पति बना सकता है

सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि जियो कॉइन का इस्तेमाल भविष्य में मोबाइल रीचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट और फ्यूल पेमेंट्स के लिए किया जा सकता है। बिटकॉइन की सफलता को देखते हुए, कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जियो कॉइन भी इसी तरह बड़ा बदलाव ला सकता है।

Exit mobile version